55 साल की उम्र में बाहुबली अशोक महतो ने रात कर ली शादी,अब लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

 55 साल की उम्र में बाहुबली अशोक महतो ने रात कर ली शादी,अब लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव
Sharing Is Caring:

बिहार के कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने दिल्ली की एक लड़की से शादी कर ली है। इन सबके पीछे वजह एक ही है 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना. अशोक महतो की शादी के खबर पर मुहर भी लग गई है।अशोक महतो की उम्र करीब 55 साल है. शादी करने के लिए अशोक महतो का काफिला 50 गाड़ियों के साथ निकला. मंगलवार की रात शादी कर ली. मां जगदंबा स्थान के मंदिर में विवाह हुआ. शादी में चाहने वाले और समर्थक शामिल हुए. अशोक महतो ने जिससे शादी की है उसका नाम कुमारी अनिता है।दरअसल, एनडीए में बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे के बाद सूबे की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. बिहार की हॉट सीटों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. ऐसे में कई सीटों पर दावेदारी को लेकर चेहरे सामने आने लगे हैं. इनमें मुंगेर लोकसभा सीट की भी चर्चा है. अभी इस सीट से जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं. अब अशोक महतो ने इस सीट पर दावा ठोका है. पत्नी चुनाव मैदान में होगी।नवादा के पकरीबरावां के रहने वाले अशोक महतो की आपराधिक इतिहास रहा है. 46 वर्षीय पत्नी कुमारी अनिता आरके पुरम दिल्ली की रहने वाली है. मंगलवार को पटना जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के करौटा में मां जगदंबा स्थान मंदिर में शादी हुई. देर रात अशोक महतो ने सात फेरे लिए. इस तरह 55 साल की उम्र में अशोक महतो ने अपना जीवन साथी चुन लिया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post