राजद ने काउंटिंग हॉल में CCTV नहीं होने को लेकर उठाया सवाल,अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां शुरू

 राजद ने काउंटिंग हॉल में CCTV नहीं होने को लेकर उठाया सवाल,अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां शुरू
Sharing Is Caring:

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषदों की 28 सीटों के चुनाव परिणाम आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इन सीटों के लिए हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इन सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था। नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बता दें कि यूपी की 11 सीटों, बिहार की आठ सीटों के लिए महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए और कर्नाटक में चार सीटों के लिए वोटरों ने मतदान किया है। बिहार और यूपी की 19 सीटों पर सियासी घमासान देखने को मिला था। JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार के आवास पर समर्थक डमरू और शंख लेकर पहुंचने लगे हैं। उन्होंने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।

1000889357

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार के एक कार्यकर्ता ने मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया है। उन्होंने सुविधाओं की कमी, सीसीटीवी निगरानी न होने और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार ने काउंटिंग हॉल में सीसीटीवी नहीं होने को लेकर सवाल उठाया। डॉ संजीव ने कहा कि इस संबंध में पूछे जाने पर आयुक्त ने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।JD(U) से निकाले गए विधायक अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं। यहाँ मोकामा MLC सीट के लिए जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत की उम्मीद की जा रही है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post