राजधानी दिल्ली में आज से बढ़ेगी गर्मी,खत्म हुई अब ठंड का असर

 राजधानी दिल्ली में आज से बढ़ेगी गर्मी,खत्म हुई अब ठंड का असर
Sharing Is Caring:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब धूप की तपिश ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में आज बुधवार को गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान आज दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी होने की संभावना है। दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने बुधवार को सामान्य तौर पर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।इसके बाद गुरुवार को दिल्ली में फिजा बदली नजर आएगी। कल बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी पर हल्का कंट्रोल होगा। कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। आने वाले 6 से 7 दिनों तक दिल्ली का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है।वहीं, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है। दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं इसके प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, “अगले कुछ दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।” उन्होंने बताया कि दिल्ली में मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत अप्रैल में देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 27 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रहा। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे की अवधि में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 219 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post