दिल्ली-UP में छाएगा घना कोहरा?बिहार-MP में भी बदलेगा मौसम!

 दिल्ली-UP में छाएगा घना कोहरा?बिहार-MP में भी बदलेगा मौसम!
Sharing Is Caring:

उत्तर भारत में अब सुबह-शाम और रात में ठंड का अहसास होने लगा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अब भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहाड़ी राज्यों में बर्फाबारी ने मौसम सुहावना बना दिया है. इसी बीच मौसम विभाग ने 6 नवंबर यानी आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगाार बहुत खराब होती जा रही है. दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां 9 नवंबर तक हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके बाद 10 और 11 नवंबर को सुबह-सुबह हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है. राज्य में अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम और रात में ठंड महसूस की जाने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में ठंड और बढ़ेगी. यहां कोहरे के अलावा धुंध की भी दस्तक रहेगी. तापमान में गिरावट दर्ज होगी. बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. सुबह कुछ जगहों पर हल्की धुंध रह सकती है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी.झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है. दिवाली तक राज्य में मौसम खुला रहेगा.

1000894663

इसके बाद 9, 10 और 11 नवंबर को एक बार फिर राज्य के मौसम का मिजाज बदल सकता है और बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी इस दौरान बारिश हो सकती है. ओडिशा में कल मौससी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.राजस्थान में आज ज्यादातर हिस्सों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. सबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी. पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कुछ शहरों में रात के तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसान बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है.दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में 11 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, केरल में 8 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कल कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.पूर्वोत्तर भारत में अगले हफ्ते मौसम सक्रिय होगा. अरुणाचल प्रदेश में 9 से 11 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 8 से 11 नवंबर तक बारिश का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है. 8 और 9 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है. इन जिलों के 3300 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा.यहां 9-10 नवंबर को ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. इस दौरान ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने की भी संभावना है. जम्मू-कश्मीर में आज हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post