देश के कई भागों में बिगड़ा मौसम का मिजाज,झमाझम होने वाली है बारिश

 देश के कई भागों में बिगड़ा मौसम का मिजाज,झमाझम होने वाली है बारिश
Sharing Is Caring:

आज यानी 14 अक्टूबर को देश के कई भागों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है. कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है, कहीं बिजली चमकने और ओले गिरने की आशंका है. तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया किया गया है. पहाड़ी राज्यों में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार,मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकता है. आईएमडी के मुुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादलों का डेरा रह सकता है. अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल यानी 15 अक्टूबर को आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है. 16 अक्टूबर को भी राज्य में ऐसा ही मौसम रह सकता है.उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है. बिजनौर, अमरोहा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मथुरा और आगरा समेत कई इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है. कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

1000877984

बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी है. झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव रहने वाला है.पंजाब के कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है.पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं. दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है. कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश बारिश हो सकती है।उत्तराखंड में नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, ऊना और सिरमौर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं।वहीं बिहार की बात करें तो तापमान राज्य में इन दिनों दिन के समय हल्की धूप और गर्मी महसूस की जा रही है. पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. सुबह के समय हवा में नमी यानी सापेक्ष आर्द्रता 70 से 85 प्रतिशत तक रहने की संभावना है, जो दोपहर में घटकर 45 से 55 प्रतिशत तक आ जाएगी.बीते दिन यानी मंगलवार के तापमान पर नजर डालें तो कैमूर जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पटना का तापमान 32.8 डिग्री, गया का 32 डिग्री, दरभंगा का 34.6 डिग्री, भागलपुर का 32.6 डिग्री और मुजफ्फरपुर का तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान दक्षिण-पूर्वी दिशा से पूरबा हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.मौसम के शुष्क रहने और खेतों में सही नमी को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि कार्यों में तेजी लाने की सलाह दी है. यह समय रबी फसलों की तैयारियों को अंतिम रूप देने का है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, किसान भाई सरसों की बुआई अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक हर हाल में पूरी कर लें. वहीं, चना की बुआई 15 अक्टूबर से शुरू करने की बात कही गई है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम की स्थिति और खेत की नमी को ध्यान में रखकर ही बुआई की योजना बनाएं, ताकि फसलों की शुरुआत समय पर और बेहतर तरीके से हो सके।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post