अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिला मौका,जानिए किसे किया गया बाहर?

 अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिला मौका,जानिए किसे किया गया बाहर?
Sharing Is Caring:

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम की घोषणा कर दी है.सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस स्क्वाड पर बीसीसीआई ने भरोसा जताया है, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पिछली टी20 टीम से काफी अलग नजर आ रही है. अगर दोनों टीमों की तुलना करें तो इस बार पूरी स्क्वाड में करीब 8 बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं.टीम मैनेजमेंट ने इस बार युवाओं को मौका देने के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी पर भी जोर दिया है. जिम्बाब्वे दौरे पर आराम पाने वाले संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह की टीम में वापसी हुई है. वहीं, इंग्लैंड दौरे के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं.हालांकि,जसप्रीत बुमराह, नितिश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की प्लेइंग-11 में एंट्री फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर ही तय होगी. टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि उप-कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा संभालेंगे. 13-वर्षीय युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वाड में शामिल कर एक बड़ा दांव खेला गया है.

1000833686

अगर पिछली टी20 टीम की बात करें तो रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज में जगह नहीं मिल पाई है. उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और नए तेज गेंदबाजों के संयोजन से अफगानिस्तान को घेरने का प्लान तैयार किया गया है.दिल्ली में 13 से 17 सितंबर के बीच खेले जाने वाले इन तीन मुकाबलों की अहमियत सिर्फ इस सीरीज तक सीमित नहीं है. यही 15 सदस्यीय टीम इस महीने के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी. इससे पहले भारत ने जून में अफगानिस्तान को टेस्ट और वनडे सीरीज में एकतरफा मात दी थी, ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह नई टी20 ब्रिगेड अपने उसी दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी।चोट के कारण टूर से बाहर रहने के बाद वरुण चक्रवर्ती टीम में लौट आए हैं, जबकि उनकी जगह आए रवि बिश्नोई को भी टीम में बनाए रखा गया है. सबसे बड़े बदलाव गेंदबाजी में हुए हैं, जिम्बाब्वे न जाने वाले सभी मुख्य विकल्प अब वापस आ गए हैं. बता दें कि भारतीय टीम जिम्बाब्वे में एक नए पेस अटैक के साथ गई थी. हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि पिछली सीरीज की तुलना में कई बदलाव होने के बावजूद, सभी 15 खिलाड़ी वही हैं जिन्हें 2026 एशियन गेम्स के लिए चुना गया था, जहां भारतीय टीम अपना पहला मैच (क्वार्टर-फाइनल) 28 सितंबर को खेलेगी।हार्दिक पंड्या के भाई और आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिला, जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसने सुर्खियां बटोर ली है. क्रुणाल पंड्या ने अपने पोस्ट में जिस तरह से रिएक्ट किया है उसने फैन्स का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है.क्रुणाल पंड्या ने अपने पोस्ट में लिखा, “उम्मीद अभी भी ज़िंदा है” (उंगलियां क्रॉस करने वाले और भारत के झंडे वाले इमोजी के साथ). क्रुणाल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. क्रुणाल के पोस्ट पर फैन्स के भी खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं।क्रुणाल पंड्या ने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए खेला था. पांच मैचों और चार पारियों में, उन्होंने 65.00 के औसत और 101.56 के स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक और 58* का बेस्ट स्कोर शामिल है. उन्होंने इस फॉर्मेट में दो विकेट भी लिए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में, उन्होंने 19 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है.10 पारियों में 24.80 के औसत और 130.52 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं।टीम में इन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा [उपकप्तान], शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

Comments
Sharing Is Caring:

Related post