होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर शक्तिशाली हमले,अमेरिका हुआ परेशान

 होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर शक्तिशाली हमले,अमेरिका हुआ परेशान
Sharing Is Caring:

खाड़ी में एक बार फिर से जंग शुरू हो गई है. दोनों पक्षों की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है. अमेरिका की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ कई हमले करने और तनाव के पूरे इलाके में फैलने के बाद, ईरान ने भी अपनी जमीन से मिसाइलें और ड्रोन दागकर अमेरिका पर पलटवार करना शुरू कर दिया है.इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसने “हमलावरों को पछतावा कराने वाला जवाब” दिया है, साथ ही यह दावा भी किया कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी बेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया, जबकि ईरानी मीडिया ने बहरीन में अमेरिकी बेस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन से हमले की जानकारी दी.जॉर्डन की ओर से कहा गया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हवाई क्षेत्र में घुसी 13 में से 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया, जबकि 3 मिसाइलें आबादी वाले इलाकों से दूर सुनसान जगहों पर गिरीं. दूसरी ओर, कुवैत का कहना है कि ईरानी हमले के बाद उसके एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के ड्रोन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.खाड़ी में यह ताजा तनाव तब बढ़ा जब अमेरिकी सेना ने कल मंगलवार को 2 दिनों में दूसरी बार ईरान पर हमला बोल दिया, होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के पास IRGC के ठिकानों को निशाना बनाया.

1000833684

इस बीच ईरानी अधिकारियों का कहना है कि सोमवार देर रात ईरान के दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के सिरिक काउंटी के कुहेस्ताक में एक घर पर अमेरिकी मिसाइल से हमला किया गया, जहां शादी का समारोह चल रहा था. इस हमले में एक बच्चे समेत कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए.ईरान के रेड क्रिसेंट ने बताया कि मिसाइल के टुकड़े घर पर गिरे. हमले से घायलों में कुछ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकियों को बेहतर इलाज के लिए मिनाब अस्पताल भेजा गया।रेड क्रिसेंट का कहना है कि होर्मोजगन प्रांत के डिप्टी गवर्नर अहमद नफीसी ने सरकारी टेलीविजन पर कहा था कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हुई है.इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि किसी भी जवाबी कार्रवाई का अमेरिका की ओर से बहुत ही कड़ा जवाब दिया जाएगा. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपने एक पोस्ट में कहा कि वाशिंगटन होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर “बड़े और शक्तिशाली” हमले कर रहा है.राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की ओर से यह कार्रवाई ईरान की उन हरकतों के जवाब में की गई जिन्हें उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की नाकाम कोशिश और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले के तौर पर बताया.अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने खबर दी कि जवाबी हमले शुरू हो गए हैं. IRGC ने कहा कि उसने “हमलावरों को पछतावा कराने वाला जवाब” दिया है. ईरान ने अमेरिका पर नागरिक इलाकों समेत कई जगहों पर “अंधाधुंध और हताशा में हमले” करने का आरोप लगाया. उसने कहा कि इन हमलों ने होर्मुज स्ट्रेट की घेराबंदी को और कड़ा कर दिया है और इस रणनीतिक जलमार्ग में काम कर रही विदेशी सेनाओं का सामना करने के लिए ईरानी लड़ाकों के संकल्प को और मजबूत किया है.IRGC ने यह भी कहा कि उसने हमले में “बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों को मार गिराया”. हालांकि इस दावे पर अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.दूसरी ओर, ईरानी मीडिया ने यह भी बताया कि सेना ने बहरीन में भी अमेरिकी बेस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया. इस हमले की खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.जॉर्डन की सरकारी टीवी के अनुसार, देश में कई जगह सायरन बजाए गए. मफराक में रॉकेट रोके जाने की खबर मिली. अल जजीरा अरबी ने बताया कि जॉर्डन के इस शहर में रॉकेट रोके गए. जॉर्डन का दावा है कि ईरान की ओर से दागे गए 3 बैलिस्टिक मिसाइलें आबादी वाले इलाकों से दूर सुनसान जगहों पर गिरीं. जॉर्डनी सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल होने वाली 13 में से 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया.ईरानी हमले के बाद कुवैत की सेना ने कहा कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के ड्रोन हमलों का जवाब दे रहे थे. ये घटनाक्रम ईरान के ठिकानों पर अमेरिकी हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद इलाके में बढ़े तनाव के बीच सामने आए.इससे पहले अमेरिका ने कल मंगलवार को ईरान के ठिकानों पर नए हवाई हमले कर दिए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने मंगलवार दोपहर 12 बजे ईरान में IRGC के ठिकानों पर हमले शुरू किए. तब अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने X पर कहा, “ये हमले होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों और इलाके में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर IRGC के हालिया हमलों की कोशिशों के बाद किए गए हैं.”ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि स्ट्रेट के उत्तरी हिस्से में ईरान के केशम द्वीप पर धमाकों की खबरें मिली हैं. न्यूज एजेंसी नूर न्यूज ने बताया कि बंदर अब्बास बंदरगाह शहर और दक्षिणी तट पर स्थित चाबहार बंदरगाह में धमाकों की खबरें मिली हैं. वहीं जास्क और सिरिक में भी धमाकों की आवाज सुनाई दी, जबकि सरकारी मीडिया ने कहा कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान के जिरोफ्ट में एक सिविल एयरपोर्ट पर हमला किया

Comments
Sharing Is Caring:

Related post