‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ा ‘हनुमान अंश’,सिनेमाघरों में मचाई तबाही

 ‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ा ‘हनुमान अंश’,सिनेमाघरों में मचाई तबाही
Sharing Is Caring:

नीम करौली बाबा के जीवन की कहानी दिखाती फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करती नजर आ रही है. आलम ये है कि अपनी रिलीज के 26वें दिन इस फिल्म ने यश की ‘टॉक्सिक’ को कमाई में पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले 25वें दिन भी हिंदी भाषा में ‘टॉक्सिक’ कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ से पीछे थी, लेकिन 26वें दिन ‘टॉक्सिक’ पूरे भारत में ही पीछे हो गई है.सैकनिल्क के अनुसार 1 सितंबर (मंगलवार) को ‘हनुमान अंश’ ने पूरे भारत में 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यानी एक ही दिन में इस फिल्म ने अपने बजट से 4 गुना ज्यादा की कमाई कर ली. इसका बजट सिर्फ 2 करोड़ रुपये है. जबकि ‘टॉक्सिक’, जिसका बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, उसने 1 सितंबर को पूरे भारत में सिर्फ 8.20 करोड़ (7वें दिन) रुपये का बिजनेस किया है. यानी दोनों फिल्मों की कमाई में 30 लाख रुपये का अंतर है.रिलीज के पहले हफ्ते में ‘हनुमान अंश‘ को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई थी, लेकिन फिर लोगों के बीच इस पिक्चर का ऐसा क्रेज दिखा कि अब हर तरफ इसकी बातें हो रही हैं. खास बात ये है कि ‘हनुमान अंश’ ने 1 सितंबर को 8.50 करोड़ रुपये का जो कलेक्शन किया है, वो सिर्फ हिंदी भाषा से है.

1000833420

वहीं ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम मिलाकर 8.20 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें हिंदी में सिर्फ 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. फिल्म ने बाकी पैसे दूसरी चार भाषाओं से छापे हैं. ऐसे में अगर सिर्फ हिंदी भाषा की तुलना करें तो ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ से 2.9 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं.हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 26 दिनों में पूरे भारत में इस फिल्म ने अब तक 63.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं नेट कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 54.13 करोड़ है.टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हुई है. 7 दिनों में इस फिल्म ने भारत में टोटल 229.95 करोड़ रुपये नेट) की कमाई की है. भारत में ग्रॉस आंकड़ा 272.80 करोड़ रुपये है. ये एक बड़े बजट की फिल्म है. उस हिसाब से ये कलेक्शन काफी कम है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post