अफगानिस्तान टेस्ट मैच से युवा खिलाड़ियों की होगी अग्निपरीक्षा,भारतीय क्रिकेट टीम का बरकरार रहेगा जलवा?

 अफगानिस्तान टेस्ट मैच से युवा खिलाड़ियों की होगी अग्निपरीक्षा,भारतीय क्रिकेट टीम का बरकरार रहेगा जलवा?
Sharing Is Caring:

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैट कल से शुरु हो रहा है. वैसे तो यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है. मगर फिर भी कई मायनों में यह काफी अहम है. चयनकर्ताओं को इस मुकाबले से युवाओं को परखने का मौका मिलेगा, जो कि भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. मौजूदा समय में भारतीय टीम बदलाव की स्थिति से गुजर रही है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि युवा खिलाड़ी किस तरह से प्रदर्शन करते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के लिए मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को टीम में पहली बार मौका मिला है।भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में खेलना है लेकिन उसके लिए सबसे बड़ी परेशानी नंबर 3 का बल्लेबाज है. जब से चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर किया गया और फिर उन्होंने संन्यास लिया. भारत के पास टेस्ट टीम में नंबर 3 बल्लेबाज नहीं है जो इस स्थान को अपना बना सके. सहायक कोच रयान टेन डोएशेट चाहते हैं कि जो भी बल्लेबाज नंबर 3 की भूमिका निभाए, उसमें स्थिरता हो, चाहे वह साई सुदर्शन हों या देवदत्त पडिक्कल.इन दोनों के अलावा भारत ने मौजूदा कप्तान शुभमन गिल, करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर को भी नंबर 3 पर आजमाया है. इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ. टेन डोएशेट ने संकेत दिया कि जो भी बल्लेबाज इस भूमिका में आएगा, उसे लंबा मौका दिया जाएगा. मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “इस स्थान पर काफी बदलाव हुए हैं और यह आदर्श स्थिति नहीं है. आपको इस भूमिका के लिए मौजूदा खिलाड़ियों को देखना चाहिए और शायद किसी एक के साथ टिकना चाहिए,”टेन डोएशेट ने माना कि दोनों बल्लेबाज फॉर्म में हैं. घरेलू क्रिकेट हो या हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग साई और देवदत्त ने अच्छा फॉर्म दिखाया है .

1000053051

उन्होंने कहा कि नंबर 3 की भूमिका मुश्किल है, खासकर जब टेस्ट मैचों के बीच लंबा अंतर हो. भारत का आखिरी टेस्ट दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद भारत अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा.टेन डोएशेट ने कहा, “यह बल्लेबाजी के लिए मुश्किल और बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. देव घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट्स में ढेरों रन बनाकर आ रहे हैं. साई ने गुजरात के लिए IPL में खूब रन बनाए हैं, तो दोनों अच्छी फॉर्म में हैं. जो भी खेलेगा, उसे थोड़ा मौका दिया जाएगा. यह अभी मुश्किल है क्योंकि एक टेस्ट मैच है, फिर दो महीने तक कोई टेस्ट नहीं है. इसके बाद दो टेस्ट मैच हैं, और फिर काफी समय तक कोई मैच नहीं है. तो हमें इसे ध्यान में रखना होगा.”लंबा मौका देने की जरूरत के बावजूद, टेन डोएशेट ने यह भी माना कि नंबर 3 की भूमिका के लिए बल्लेबाज को चुनने और उसका समर्थन करने का फैसला जल्दी लेना चाहिए. आगे उन्होंने कहा,”अहम बात यह है कि हम फैसला लेना चाहते हैं और फिर उस खिलाड़ी पर भरोसा करना चाहते हैं कि वह इस भूमिका में जल्दी ढल जाए. WTC टेबल में हमारी स्थिति को देखते हुए, शायद हम इससे पहले किसी को इस स्थान पर समर्थन दे सकते थे.”सुदर्शन ने अब तक छह टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 302 रन बनाए हैं और उनका औसत 27.45 है. उन्होंने टेस्ट में दो अर्धशतक लगाए हैं. उनका फर्स्ट क्लास औसत भी 40 से नीचे है. पडिक्कल ने 2024 में दो टेस्ट खेले हैं, जिसमें तीन पारियों में 90 रन बनाए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू पर अर्धशतक लगाया था. उनका फर्स्ट क्लास औसत 42.67 है।भारत और अफगानिस्तान की टीम एकमात्र खेले जाने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए मुल्‍लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होगी. यह पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है. यहीं नहीं गेंदबाजों के लिए भी यहां काफी संभावनाएं हैं. पिच से काफी अच्छी उछाल प्राप्त होती है. नई गेंद से गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद भी हासिल होती है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post