दिल्ली-UP से बिहार तक मौसम का अलर्ट!ठंड,कोहरा और बारिश की चेतावनी!
यूपी, बिहार, दिल्ली-NCR में सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है.दिन की शुरुआत कई राज्यों में घने कोहरे के साथ हुई है. वहीं IMD के मुताबिक तूफान अकवान का असर अभी भी दिख रहा है, जिसकी वजह से बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की वजह से रांची में 20 फ्लाइट कैंसल हुई हैं. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में भी ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी लगातार जारी है, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज भी बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे मैदानी राज्यों में भी अब ठंड बढ़ने वाली है।

दिल्ली-NCR में रविवार की शुरुआत कोहरे और ठंडी हवा के साथ हुई, सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली का तापमान 16 डिग्री था, ह्यूमिडिटी 84 प्रतिशत थी और हवा की रफ्तार सिर्फ 3 किलोमीटर प्रति घंटा थी, इसी वजह से प्रदूषण नीचे ही जमा रहा. आज दिल्ली का AQI- 360 डिग्री दर् किया गया है. जो बेहद खराब श्रेणी में आता है, अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा, IMD के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज भी घना कोहरा छा सकता है, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी यही हाल रहेगा, सुबह धुंध, दिन में हल्की धूप और रात को सर्दी बढ़ने वाली है।उत्तर प्रदेश में आज मौसम ने और करवट ली है. IMD ने मथुरा, आगरा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं से दिन में भी ठंड महसूस होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज और कल घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी. राजस्थान के सीकर जैसे इलाकों में तो देश का सबसे कम न्यूनतम तापमान भी दर्ज किया जा चुका है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक रविवार के दिन भी तूफान अकवान का असर दिखने वाला है. चक्रवात भले ही कमजोर हो गया है, लेकिन अभी आंध्र प्रदेश, ओडिशा से होते हुए झारखंड, बिहार की तरफ इसका असर बना हुआ है. यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है और इसी वजह से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है. IMD के मुताबिक आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है, असम और मेघालय में तो कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी है. बिहार में भी सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में हल्की बारिश होगी, जबकि भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट है, झारखंड में भी गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है.आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में आज चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ , पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल में मौसम बदलने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी कुल्लु, मनाली, सोलन, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा में बर्फबारी होने की संभावना है, इसके अलावा लाहौल-स्पीति में भी ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है.मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 27 नवंबर के बीच भी बारिश का अलर्ट है. IMD के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 नवंबर के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश होगी, साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटा की हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. केरल में 24 से 26 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है।
