अरुणाचल पर चीन की नई साजिश!डिजिटल मैप में किया बड़ा खेल!

 अरुणाचल पर चीन की नई साजिश!डिजिटल मैप में किया बड़ा खेल!
Sharing Is Caring:

चीन की विस्तार वादी नीति अब डिजिटल दुनिया में भी दिखाई देने लगी है. अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताने की कोशिशों के बीच ऑनलाइन नक्शों से छेड़छाड़ कर भारतीय सीमा को चीन के दावे के मुताबिक दिखाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि चीन से जुड़े कुछ यूजर्स ओपन-सोर्स मैप प्लेटफॉर्म OpenStreetMap पर एडिटिंग के जरिए सीमा की रेखा बदलने की कोशिश कर रहे हैं.पिछले एक महीने में अरुणाचल के तीन सीमावर्ती इलाकों में ऐसे बदलाव सामने आए हैं. तक्सिंग इलाके में भी सीमा की रेखा के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे बदलावों को समय रहते ठीक नहीं किया गया, तो गलत नक्शे दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म और वैश्विक डेटा बेस तक पहुंच सकते हैं.कई विश्लेषकों और ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस ने बताया है कि पिछले 30 दिनों में, ओपन-सोर्स मैप प्लेटफॉर्म ‘ओपनस्ट्रीटमैप’ पर भारत की सीमाओं के पास तीन जगहों पर ऐसे बदलाव (एडिट) किए गए हैं, जो चीनी क्षेत्र के पक्ष में हैं. ऐसा लगता है कि ये बदलाव चीन से जुड़े कुछ यूजर्स द्वारा किए गए हैं.

1000906269

पिछले महीने ओपनस्ट्रीटमैप प्लेटफॉर्म पर कम्युनिटी यूजर्स द्वारा कई बदलाव किए गए हैं, जिनके यूज़रनेम चीनी अक्षरों में दिखाई दे रहे हैं.इसे कार्टोग्राफिक वॉरफेयर यानी नक्शों के जरिए क्षेत्रीय दावेदारी की लड़ाई माना जा रहा है. इसमें सीमाओं, भौगोलिक नामों और डिजिटल नक्शों के जरिए किसी इलाके पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश होती है. इस तरह के लगातार बदलावों के लिए निरंतर निगरानी और समय रहते सुधार की आवश्यकता होती है.अगर इन बदलावों को नजरअंदाज किया जाता है, तो क्षेत्र के ये चित्रण वैश्विक मैपिंग प्लेटफॉर्म, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े डेटासेट और अन्य डेटाबेस में फैल सकते हैं. इससे दुनिया भारत की सीमाओं को किस तरह देखती है, इस पर असर पड़ सकता है.यानी चीन की कथित रणनीति अब सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी भारत की सीमाओं और क्षेत्रीय दावों को चुनौती देने की कोशिश कर रही है. सीमा पर सैनिकों की तैनाती के बीच अब नक्शों पर भी एक नई जंग छिड़ती दिखाई दे रही है.इधर भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है. अगस्त 2026 में भारत ने भी अरुणाचल प्रदेश के 27 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के मानक भारतीय नामों को अपने आधिकारिक मानचित्रों में दर्ज किया था।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post