इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का बड़ा चेतावनी आया सामने,जल्द हो जाइए सावधान

 इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का बड़ा चेतावनी आया सामने,जल्द हो जाइए सावधान
Sharing Is Caring:

देश में मानसून की एंट्री हमेशा राहत लेकर आती है. लोग तपती गर्मी से छुटकारा मिलने की उम्मीद करते हैं. लेकिन इस बार मानसून अपने साथ सिर्फ ठंडी फुहारें नहीं, बल्कि एक बड़ी चेतावनी भी लेकर आया है. मौसम विभाग (IMD) ने साफ कहा है कि अगले 24 से 72 घंटों के दौरान देश के 19 राज्यों में मौसम अचानक खतरनाक रूप ले सकता है. कहीं 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी तो कहीं बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा रहेगा. खास बात यह है कि पूर्वी भारत से लेकर उत्तर भारत और दक्षिण भारत तक मौसम का यह तांडव एक साथ देखने को मिल सकता है. पहाड़ी राज्यों में जाने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम तेजी से सक्रिय हो रहे हैं. यही वजह है कि बारिश का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को सिर्फ छाता और रेनकोट निकालने की जरूरत नहीं है, बल्कि मौसम की हर चेतावनी को गंभीरता से लेने की भी जरूरत है।दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 4 जून को आधिकारिक तौर पर केरल में दस्तक दे दी है और इसके साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है. IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मानसून और तेजी से आगे बढ़ेगा. इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी. वहीं तेज हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में बड़े ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अरब सागर से आ रही नमी की वजह से यह स्थिति बनी है. यही कारण है कि देश के कई हिस्सों में अचानक मौसम खतरनाक हो सकता है. लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.उत्तर प्रदेश में मौसम बेहद खतरनाक हो सकता है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

1000053043

मौसम विभाग के मुताबिक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. IMD ने किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है.बिहार में 6 जून को मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. पटना, गया, बक्सर, सिवान, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी चेतावनी दी है. लोगों को बारिश के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है।पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार, जलपाईगुड़ी, मालदा, कूचबिहार और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कोलकाता समेत कई शहरों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है. उप-हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।राजस्थान के जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, नागौर, भरतपुर और करौली समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम तेजी से बदलेगा. कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. धूल भरी आंधी से भी लोगों को परेशानी हो सकती है।झारखंड में 7 जून के बीच तेज बारिश और आंधी की संभावना है. रांची, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और बोकारो समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ जिलों में ओलावृष्टि का भी खतरा जताया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि अचानक मौसम बदलने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post