भोजपुरी इंडस्ट्री में शिल्पी राज के सामने सब हैं फेल,पवन -खेसारी के साथ जान लीजिए कौन लेता है कितना चार्ज?

 भोजपुरी इंडस्ट्री में शिल्पी राज के सामने सब हैं फेल,पवन -खेसारी के साथ जान लीजिए कौन लेता है कितना चार्ज?
Sharing Is Caring:

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में जब भी सुपरहिट गानों की बात होती है, तो पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों का नाम सबसे पहले लिया जाता है. इन दोनों कलाकारों के गाने रिलीज होते ही लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर लेते हैं. लेकिन, इन गानों की सक्सेस के पीछे कई ऐसे कलाकार भी होते हैं, जिनकी आवाज तो हर किसी के कानों तक पहुंचती है, मगर उन्हें उतनी चर्चा या कमाई नहीं मिल पाती, जितनी बड़े सितारों को मिलती है. ऐसी ही एक नाम है शिल्पी राज का, जिन्होंने अपनी आवाज के दम पर भोजपुरी संगीत जगत में खास पहचान बनाई है.आज शिल्पी राज भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर फीमेल सिंगर्स में गिनी जाती हैं. उनकी आवाज में रिलीज हुए कई गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हासिल कर चुके हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और कई बड़े भोजपुरी सितारों के साथ उन्होंने काम किया है. लेकिन, इनके मुकाबले शिल्पी की फीस काफी कम है. उनके गानों का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं और नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है. हालांकि, सफलता का यह सफर शिल्पी राज के लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा.उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से ताल्लुक रखने वाली शिल्पी साधारण परिवार से आती हैं. बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था और इसी जुनून ने उन्हें भोजपुरी संगीत की दुनिया तक पहुंचाया. उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई और देखते ही देखते बड़े-बड़े कलाकारों की पसंदीदा गायिका बन गईं. शिल्पी राज को असली पहचान तब मिली, जब उनके गाने लगातार वायरल होने लगे.

1000052541

उनकी आवाज में एक अलग तरह की एनर्जी और लोक संगीत की मिठास है, जो सीधे सुनने वालों से जुड़ जाती है.यही वजह है कि उनके कई गाने रिलीज के कुछ ही दिनों में मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लेते हैं. भोजपुरी दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता किसी बड़े स्टार से कम नहीं मानी जाती. इसके बावजूद कमाई के मामले में शिल्पी राज अभी भी भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े मेल स्टार्स से काफी पीछे हैं. जानकारी के मुताबिक, जहां पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक स्टेज शो या किसी प्रोजेक्ट के लिए 1, 2 लाख फीस के तौर पर लेते हैं, वहीं शिल्पी एक गाने के लिए 30-40 हजार रुपये चार्ज करती हैं.शिल्पी के करियर को देखें, तो उन्होंने 15 साल के करियर में करीब 150 से भी ज्यादा गाने गाए हैं. उन्होंने ‘भुकुर भुकुर’ गाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था. म्यूजिक के फील्ड में शिल्पी को सबसे ज्यादा बढ़ावा उनके गांव वालों के तरफ से मिला. जब सिंगर ने पहली बार गांव के एक प्रोग्राम में गाना गाया था, तो सभी ने उन्हें इस फील्ड में जाने के लिए प्रेरित किया था. साल 2014 में शिल्पी राज ने अपने पिता को खो दिया, जिसके बाद से उन्होंने मेहनत करके अपने पूरे घर की जिम्मेदारी संभाली.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post