IMD का मौसम अलर्ट,यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का दिखेगा बड़ा हमला
दिल्ली, यूपी और बिहार सहित 19 राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने आज दिल्ली में बारिश, आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कल बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना है.मौसम विभाग के अनुसार 16 जून के बीच बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. वहीं कई राज्यों में ते आंधी और बिजली गिरने का भी अनुमान है. ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।आईएमडी ने यूपी के कई जिलों में आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, और प्रयागराज समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है.बिहार में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. बिहार में 11 से 12 जून के बीच आंधी-तूफान भी आस सकता है.मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिणी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।12 से 13 जून तक बड़े पैमाने पर बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

दिल्ली-NCR से लेकर बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों तक मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है. किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. वहीं कई राज्यों में आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी हुई है. मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है. आने वाले तीन दिन देश के मौसम की दिशा और दशा दोनों बदल सकते हैं।मौसम विभाग ने साफ किया है कि यह सिस्टम सिर्फ बारिश तक सीमित नहीं रहेगा. कई जगहों पर तेज धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका है. खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और खुले मैदानों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है. वहीं प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।बिहार में मानसून की गतिविधियां बेहद खतरनाक रूप ले सकती हैं. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, किशनगंज और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने खासतौर पर वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. ग्रामीण इलाकों में लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. कई जिलों में निचले इलाकों में जलभराव की भी आशंका है.पंजाब और हरियाणा में मौसम अगले कुछ दिनों तक खराब रह सकता है. पटियाला, लुधियाना, जालंधर और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे कृषि और ट्रैफिक दोनों प्रभावित हो सकते हैं.हरियाणा के अंबाला, करनाल, हिसार और रोहतक में भी तेज धूल भरी आंधी का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने किसानों को फसल कटाई और भंडारण में सावधानी बरतने की सलाह दी है. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।
