जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका!733 करोड़ पार,अब अगला लक्ष्य 800 करोड़

 जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका!733 करोड़ पार,अब अगला लक्ष्य 800 करोड़
Sharing Is Caring:

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में ऊपर आ गई है. फिल्म ने जिस दमदार शुरुआत के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था, उसने ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया था. लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि रिलीज के 12 दिन बाद भी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस तूफान जरा भी धीमा नहीं पड़ेगा. आम तौर पर फिल्मों की कमाई दूसरे हफ्ते के सोमवार तक आते-आते काफी नीचे गिर जाती है. मगर ‘जेलर 2’ के मामले में कहानी बिल्कुल अलग है. फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को भी शानदार पकड़ बनाए रखी है. वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.45 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की है.इस फिल्म की सफलता सिर्फ देश तक सीमित नहीं है. ओवरसीज मार्केट से भी इसे लगातार भारी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं. मजबूत कहानी, धमाकेदार एक्शन और रजनीकांत के स्वैग ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं.

1000889328

फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 733 करोड़ रुपये हो गया है. जिस रफ्तार से थलाइवा की यह गाड़ी दौड़ रही है, उसे देखकर यह साफ है कि फिल्म बहुत जल्द 800 करोड़ क्लब में शान से एंट्री मारने वाली है.सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की Jailer 2 ने 12वें दिन भारत में 9.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जहां टोटल शोज की संख्या 10,450 रही है, तो वहीं ऑक्यूपेंसी रेट 19.8 परसेंट है. साथ ही बीते दिन जिस भाषा में सबसे ज्यादा कमाई हुई है, वो तमिल ही है. जहां से फिल्म ने 5.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, तेलुगु से 2 करोड़, हिंदी से कलेक्शन 1.40 करोड़ और कन्नड़ से 0.40 करोड़ का कलेक्शन रहा है. बीते दिन सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रेट भी कन्नड़ में ही रहा था. जबकि, तमिल में टोटल शोज की संख्या 4 हजार से ज्यादा रही है. इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कारोबार 408.15 करोड़ रुपये रहा है.दरअसल ओवरसीज में ‘जेलर 2’ को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने बीते दिन यानी 12वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, वहां से टोटल 255.50 करोड़ कमाई हुई है. कुछ दिन बाद भी फिल्म ऐसा ही कमाती रही तो 300 करोड़ रुपये भी दूर नहीं है. शुरुआत से लेकर अब तक फिल्म को जिस तरह का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. उसने यह साबित कर दिया है कि सिनेमाघरों में रजनीकांत का यह जलवा लंबे समय तक टिकने वाला है.इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को 59.70 करोड़ रुपये की बंपर कमाई के साथ खाता खोला था. और अपने पहले हफ्ते में ही कुल 334.35 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का सफर काफी मजबूत रहा. हालांकि वीकडेज में कमाई घटी, फिर भी दूसरे सोमवार को इसने करीब 9.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इन शुरुआती 12 दिनों के कुल सफर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है. और दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार कायम है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post