6 महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में दोगुनी हुई बढ़ोतरी!महंगाई पर कैसे लगेगी लगाम?

 6 महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में दोगुनी हुई बढ़ोतरी!महंगाई पर कैसे लगेगी लगाम?
Sharing Is Caring:

मिडिल ईस्ट की टेंशन और होमुर्ज स्ट्रेट बंद होने की वजह से लगातार फ्यूल और एलपीजी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. यही कारण है कि 19 किलो के सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मौजूदा साल में लगातार 7वीं बार इजाफा देखने को मिला है. खास बात तो ये है कि 19 किलो के सिलेंडर के दाम में 6 महीने में 97 फीसदी महंगा हो चुका है.खास बात तो ये है कि मई के महीने में 993 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. जिसकी वजह से 19 किलो के एलपीजी के दाम 3000 रुपए के लेवल को पार कर गए थे. वहीं दूसरी ओर छोटू सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, जोकि मिडिल क्लास को एक बड़ी राहत है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम के अलावा छोटू गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं…कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में देश की राजधानी दिल्ली में 6 महीनों में लगातार 7वीं बार इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों को देखें तो जून के महीने में 19 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम में दिल्ली में 42 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद दाम 3,113.50 रुपए हो गए हैं. जबकि कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी के दाम में 53.50 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई थी. जिसकेबाद यहां पर कीमतें 3,255.50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गई है.

1000052342

खास बात तो ये है कि दिल्ली में इन 6 महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 1,533 रुपए यानी 97 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. जोकि इससे पहले कभी नहीं देखा गया है.एएनआई के एक्स पर किए पोस्ट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर होल्डर्स को बड़ी राहत मिली है. रिपोर्ट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी की कीमत 913 रुपए, कोलकाता में 939 रुपए, मुंबई में 912.50 रुपए और चेन्नई में 928.50 रुपए हैं. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 7 मार्च को बदलाव किया गया था. तब देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए का इजाफा हुआ था.वहीं दूसरी ओर छोटू सिलेंडर यानी 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. एएनआई के एक्स पर किए पोस्ट के अनुसार दिल्ली में छोटू सिलेंडर के दाम में 11 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद यहां पर छोटू सिलेंडर की कीमत यानी फ्री ट्रेड एलपीजी के दाम 821.50 रुपए हो गए हैं. ये कीमतें 1 जून यानी आज से लागू हो गई हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post