जेईई एडवांस्ड में दिखा शुभम कुमार का जलवा,जानिए कैसे साधारण घर का लड़का बन गया ऑल इंडिया टॉपर?

 जेईई एडवांस्ड में दिखा शुभम कुमार का जलवा,जानिए कैसे साधारण घर का लड़का बन गया ऑल इंडिया टॉपर?
Sharing Is Caring:

देश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस बार परीक्षा में बिहार के गया जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है, उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया. खास बात यह है कि शुभम इससे पहले जेईई मेन 2026 में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में.गया के रहने वाले शुभम कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2026 में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है.

1000052336

उन्होंने 330 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया. इससे पहले जेईई मेन के जनवरी और अप्रैल दोनों सेशंस में भी उन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था. बिहार से वह ऐसे अकेले स्टूडेंट थे जिन्होंने दोनों सेशंस में यह उपलब्धि हासिल की.शुभम एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता शिव कुमार हार्डवेयर का काम करते हैं, जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं. परिवार के अन्य सदस्य भी उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं. उनकी बड़ी बहन प्रिया कुमारी भी आईआईटी पटना में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही हैं.शुभम ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गया के नाजरथ अकैडमी से की, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं तक उन्होंने किसी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया. पांचवीं कक्षा तक उनकी मां ने पढ़ाई में हेल्प की, जबकि बाद की पढ़ाई उन्होंने खुद की मेहनत से पूरी की. 12वीं की परीक्षा उन्होंने ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल से पास की. शुभम का लक्ष्य आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है. वह रोजाना कोचिंग के अलावा करीब 8 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे.बेहतर तैयारी के लिए शुभम पिछले दो वर्षों से कोटा में रह रहे हैं. उन्होंने 11वीं में ऑनलाइन कोचिंग ली और बाद में स्कॉलरशिप मिलने पर कोटा में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू की.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post