भाजपा सरकार के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी,आर-पार की शुरू हुई लड़ाई!
ममता बनर्जी पहले कोलकाता के रानी रश्मोनी एवेन्यू में धरना देने वाली थीं लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी। इसके बाद अब धर्मतला के Y चैनल में ममता बनर्जी टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना देंगी।पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद TMC सांसदों के साथ मारपीट को लेकर अब सड़क पर बवाल जारी है। आज खुद ममता बनर्जी सड़क पर उतरकर प्रोटेस्ट करने वाली हैं। बंगाल की सड़कों पर टीएमसी का ये प्रोटेस्ट अपने सांसद और पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी की पिटाई के खिलाफ हो रहा है।ममता बनर्जी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के बाद गुस्से में हैं। पहले पार्टी वर्कर्स को सड़कों पर उतारा तो आज खुद आर-पार की जंग शुरू करने वाली हैं। आज ममता बनर्जी कोलकाता में सुभेंदु सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने वाली हैं।पहले ममता बनर्जी रानी रश्मोनी एवेन्यू में धरने पर बैठने वाली थी लेकिन पुलिस ने रानी रश्मोनी एवेन्यू में धरने की परमिशन नहीं दी। अब धर्मतला के Y चैनल में ममता बनर्जी का धरना होगा। इससे पहले सोमवार को टीएमसी ने कई जिलों में प्रदर्शन किया।

कोलकाता से लेकर आसनसोल और राजरहाट से हुगली तक टीएमसी के कार्यकर्ताओं के प्रोटेस्ट के दौरान पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक कलह की तस्वीर साफ नजर आई। इस प्रदर्शन में दिखा कि TMC के प्रोटेस्ट से जनता ने दूरी बना ली है।आज ममता के सबसे बड़े प्रदर्शन के कॉल पर पूरे बंगाल की नजर है। क्योंकि जिस विरोध प्रदर्शन के जरिए ममता शुभेंदु सरकार पर निशाना साध रही हैं। उसकी तैयारी के लिए बुलाई गई मीटिंग में TMC के 80 में 20 विधायक ही पहुंचे। ममता की पार्टी के 60 विधायक मीटिंग से नदारद रहे।इस फजीहत के लिए ममता ने नए आरोप गढ़ने शुरू कर दिये हैं। ममता का आरोप है कि बीजेपी उनके विधायकों को धमका रही है। वहीं, पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में TMC ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन दोनों ही विधायकों ने अभिषेक बनर्जी को लेकर सवाल उठाए थे।
