शिवराज सिंह और विनोद तावड़े पहुंचे पटना,कुछ देर में NDA के विधायक दल की बैठक होगी शुरू

 शिवराज सिंह और विनोद तावड़े पहुंचे पटना,कुछ देर में NDA के विधायक दल की बैठक होगी शुरू
Sharing Is Caring:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष विमान से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय राज्य नित्यानंद राय, मंत्री दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पर्यवेक्षक बनाए गए शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी पटना पहुंचे। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तीनों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

1000042114

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर तीन बजे सीएम हाउस के निकलकर लोकभवन जाएंगे। वहां वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। बिहार में नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय हो चुका है। कुछ देर में NDA के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुछ देर में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचेंगे। यहां से दोनों नेता लोकभवन जाएंगे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post