आखिरी कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रियों को अलविदा कहने आए थे सीएम नीतीश,थोड़ी देर बाद अब देंगे इस्तीफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन बजे के पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक हैं। वह बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनाने के बाद जदयू सहित एनडीए के बाकी सहयोगी दलों को अपने विधायकों के समर्थन पत्र के साथ जुटना है। शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा, ताकि राज्यपाल नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण का समय दे सकें।मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार अब किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि उन्होंने आखिरी कैबिनेट बैठक सिर्फ अलविदा कहने के लिए बुलाई थी। बैठक के फैसलों पर जो प्रेस कांफ्रेंस होता है, उसे रद्द कर दिया गया है। नीतीश कुमार के निकलने के बाद जानकारी सामने आई कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट भंग करने के इकलौते एजेंडे पर मुहर लगाई और मंत्रियों से औपचारिक मुलाकात के बाद निकल गए। उन्होंने बताया कि अब वह कुछ समय बाद लोक भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

आगे का सबकुछ भाजपा के नए सीएम देखेंगे कि कौन-क्या होगा?कैबिनेट की बैठक के बाद सचिवालय से बाहर निकले मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा जताते हुए बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि समृद्ध और सशक्त बिहार बनाया है और आगे भी जो सरकार बनेगी उस सरकार में पूरी भूमिका और मार्गदर्शक के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्य करेंगे।
