सीएम नीतीश कुमार ने दिया अपना इस्तीफा,बिहारवासियों के लिए भावुक पल

 सीएम नीतीश कुमार ने दिया अपना इस्तीफा,बिहारवासियों के लिए भावुक पल
Sharing Is Caring:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंप दिया। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी हैं। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। करीब छह मिनट तक बातचीत के नीतीश कुमार लोकभवन से बाहर निकले। नीतीश कुमार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इधर भाजपा के विधायकों की बैठक भी शुरू हो चुकी है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विजय सिन्ह समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

1000042186

इस बैठक के बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय हो गया है। चार बजे के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का पर्चा शिवराज सिंह खोलेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद बिहार सरकार में कृषि विभाग के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की है। वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा, “हम सब भावुक हैं। नीतीश जी के मार्गदर्शन में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज पूरा बिहार भावुक है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post