हमारे विधायकों और सांसदों को डरा-धमकाकर हमें कमजोर किया जा रहा है,ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया आरोप

 हमारे विधायकों और सांसदों को डरा-धमकाकर हमें कमजोर किया जा रहा है,ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया आरोप
Sharing Is Caring:

ममता बनर्जी ने कोलकाता में आज धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से अब तक 12 कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है। उन्होंने टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमलों के विरोध में धरना शुरू किया है।टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोलकाता में धरना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमलों के विरोध में ये धरना शुरू किया है। ये धरना वाई चैनल पर हो रहा है। इससे पहले ममता ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शन के लिए रवाना होने से पहले बनर्जी को भारत के संविधान की किताब को भी पकड़े हुए भी देखा गया। इस दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “हमें मंच लगाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई।” ममता बनर्जी ने टीएमसी नेताओं पर हमलों की कड़ी आलोचना करते हुए इन्हें “बेतुका और तानाशाही भरा व्यवहार” बताया था। उन्होंने कहा, “आपने दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के सांसद पर जिस तरह से हमला किया, वह चौंकाने वाला है। डॉक्टरों को बुलाया गया, फिर भी अस्पतालों को कथित तौर पर इलाज न करने का निर्देश दिया गया। यह किस तरह का बेतुका और तानाशाही भरा व्यवहार है?” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा, “टीएमसी और भी मजबूत होगी। कुछ विधायकों और सांसदों को डरा-धमकाकर या रिश्वत देकर आप पार्टी को कमजोर नहीं कर सकते; बल्कि इससे पार्टी और मजबूत हो रही है।”

1000052599

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर उनकी पार्टी को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई, तो वे आंदोलन को राष्ट्रीय राजधानी तक ले जाएंगी।ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद से टीएमसी के 12 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा, “लोकतांत्रिक प्रदर्शनों में बाधा डाली जा रही है।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने फेरीवालों को हटाने, पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमलों और NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं जैसेमुद्दों के खिलाफ कोलकाता में उनकी पार्टी के धरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक अनुमति के बावजूद प्रदर्शन जारी रहेगा। बनर्जी ने कहा, “अगर हमें वहां धरना देने की अनुमति नहीं दी जाती है, तो मैं जहां भी रोकी जाऊंगी, वहां बैठ जाऊंगी। मैं गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं।”

Comments
Sharing Is Caring:

Related post