धड़ाम होने वाला है शेयर बाजार,सोने और चांदी के दामों में भी आएगी तेजी

 धड़ाम होने वाला है शेयर बाजार,सोने और चांदी के दामों में भी आएगी तेजी
Sharing Is Caring:

रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर फाइनेंशियल मार्केट में जोरदार बहस छेड़ दी है. उन्होंने मार्केट में जल्द ही बड़ी गिरावट आने की नई चेतावनी दी है और साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आने का अनुमान भी लगाया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने कहा कि जाने-माने मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट Jim Rickards का मानना है कि सोने की कीमत आखिरकार $100,000 प्रति औंस तक पहुंच सकती है. कियोसाकी ने यह भी अनुमान लगाया कि भविष्य में चांदी की कीमतें $200 प्रति औंस तक बढ़ सकती हैं.रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में कहा कि गिरावट जल्द ही आने वाली है. जिम रिकार्ड्स का कहना है कि सोना $100,000 तक पहुंच जाएगा. आज सोना $4,500 पर है. मुझे लगता है कि चांदी $200 प्रति औंस तक पहुंच जाएगी. आज चांदी $75 पर है. ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब ग्लोबल मार्केट पहले से ही बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन, लगातार बनी हुई महंगाई की चिंता, बढ़ते सरकारी कर्ज और सेंट्रल बैंक की पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता से जूझ रहे हैं.सोना अभी लगभग $4,500 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी $75 प्रति औंस के आसपास बनी हुई है.

1000050779

पिछले कुछ सालों में सुरक्षित निवेश की बढ़ती डिमांड के चलते इन कीमतों में पहले ही काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. कियोसाकी की इस ताजा चेतावनी ने एक बार फिर इस बात पर चर्चा छेड़ दी है कि क्या दुनिया एक और बड़े फाइनेंशियल बदलाव की ओर बढ़ रही है, जो आखिरकार निवेशकों को हार्ड एसेट्स की तरफ धकेल सकता है.रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि सबसे अच्छे निवेशक वे होते हैं जो भविष्य को पहले से समझ लेते हैं और उसके हिसाब से कदम उठाते हैं. याद रखें इस गिरावट का नुकसान उठाना आपके लिए जरूरी नहीं है. आप इससे और भी ज्यादा अमीर बन सकते हैं. कियोसाकी लगातार इस बात की सलाह देते रहे हैं कि सिर्फ कागजी मुद्रा या पारंपरिक फाइनेंशियल एसेट्स पर निर्भर रहने के बजाय, सोना, चांदी और बिटकॉइन जैसी मजबूत संपत्तियों में निवेश करना चाहिए. उनकी ये ताजा टिप्पणियां एक बार फिर उनके पुराने नजरिए को मजबूत करती हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post