जान लीजिए कब तक आएगी थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायक’?सेंसर बोर्ड ने दे दिया है झटका

 जान लीजिए कब तक आएगी थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायक’?सेंसर बोर्ड ने दे दिया है झटका
Sharing Is Caring:

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय अब सिर्फ परदे पर ‘थलापति’ नहीं रहे, बल्कि वो असल जिंदगी में भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनकर जनता के सच्चे ‘जन नायकन’ बन चुके हैं. राजनीति के इस नए सफर की शुरुआत के साथ ही उनके करोड़ों फैंस की आंखें अब बस एक चीज का इंतजार कर रही हैं. हर कोई अब बस एक बार अपनी चहीते सितारे विजय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं.हाल ही में फिल्म के निर्माता वेंकट के. नारायण जब तमिलनाडु के तिरुचेंदूर मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे, तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया. हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर फिल्म कब रिलीज होगी?” नारायण ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो खुद भी उसी पल का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि फिल्म अभी तक सेंसर बोर्ड की उलझनों से पूरी तरह बाहर नहीं आ पाई है. जैसे ही सेंसर का सर्टिफिकेट हाथ में आएगा, दुनिया भर के थियेटरों में एक बड़े उत्सव के साथ इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा.ये फिल्म इसी साल जनवरी में सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार थी, लेकिन सेंसर बोर्ड की आपत्तियों के कारण इसे रोक दिया गया. मेकर्स और बोर्ड के बीच एक लंबी कानूनी लड़ाई चली, जिसके बाद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया, जहां मामला अब भी लंबित है. इस बीच, कुछ महीने पहले फिल्म के इंटरनेट पर लीक हो जाने से मेकर्स को बड़ा झटका लगा था.किसी भी निर्माता के लिए उसकी रिलीज से पहले फिल्म का लीक होना एक डरावने सपने जैसा है. हालांकि, उस मुश्किल घड़ी में पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों ने एकजुट होकर फैंस से अपील की थी कि वो अपने चहेते सितारे की आखिरी फिल्म का पाइरेटेड वर्जन न देखें.भावुक होते हुए निर्माता नारायण ने एक बहुत ही खूबसूरत बात कही. उन्होंने कहा, “जब हमने फिल्म की शुरुआत की थी, तब इसका नाम ‘जन नायकन’ (जनता का नायक) रखा था. आज विजय सर सचमुच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनकर जनता के सच्चे नायक बन चुके हैं. ये हमारे लिए बेहद गर्व की बात है.” आपको बता दें किएक कलाकार के तौर पर विजय की ये आखिरी फिल्म है, इसलिए दर्शकों की भावनाएं इससे गहराई से जुड़ी हैं.

1000050785 1

अब देखना ये होगा कि सेंसर बोर्ड की इन बंदिशों से निकलकर ये फिल्म कब तक सिनेमाघरों तक पहुंच पाती है, ताकि फैंस अपने ‘थलापति’ को बड़े पर्दे पर आखिरी बार सलाम कर सकें.वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं. पिछले कुछ समय से उनकी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा बनी हुई है और अब उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. खबर है कि इस बड़े प्रोजेक्ट में साउथ इंडस्ट्री के दो सबसे चर्चित म्यूजिक कंपोजर्स का नाम जुड़ सकता है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है.सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर को लेकर काफी चर्चा रही थी. फिल्म में जबरदस्त एक्शन और बड़े लेवल पर फिल्म को रिलीज किया गया था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. अब कहा जा रहा है कि सलमान खान अपनी अगली फिल्म को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. यही वजह है कि मेकर्स फिल्म में बड़े नामों को जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को पूरी तरह पैन इंडिया लेवल पर तैयार किया जाएगा, ताकि हिंदी के साथ-साथ साउथ ऑडियंस को भी अट्रैक्ट किया जा सके।ऐसे में अगर ये दोनों सलमान खान की फिल्म से जुड़ते हैं, तो फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. हालांकि, सलमान की इस पैन इंडिया फिल्म के लिए उनके फैंस पहले से ही एक्साइटेड हैं. फिल्म में सलमान की जोड़ी नयनतारा के साथ बनी है, जो स्क्रीन पर एकदम फ्रेश जोड़ी है. इसके अलावा फिल्म में अरविंद स्वामी और अनिल कपूर का भी नाम शामिल है. फिलहाल फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post