रणबीर की रामायण का जलवा!एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका!
भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा तथा यश के निर्माण में बनी इस पौराणिक महागाथा की एडवांस बुकिंग आखिरकार भारत सहित दुनिया भर के थिएटर्स में शुरू हो चुकी है. एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही टिकट खिड़की पर दर्शकों का ऐसा सैलाब आया कि कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड्स गढ़ने शुरू कर दिए हैं.ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ ने भारत भर के थिएटर्स में अब तक 83,412 से अधिक टिकटों की बिक्री कर ली है. देश भर के 3,492 शोज़ के जरिए फिल्म ने रिलीज से काफी पहले ही 4.78 करोड़ रुपये का ग्रॉस एडवांस कलेक्शन दर्ज कर लिया है. घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा मांग इसके हिंदी भाषा वाले वर्जन की देखने को मिल रही है, जिसने कुल एडवांस बुकिंग का लगभग 95% हिस्सा अकेले संभाला हुआ है. शहरों के लिहाज से बात करें तो दिल्ली-एनसीआर (NCR) का मार्केट सबसे आगे चल रहा है, जिसके बाद मुंबई का नंबर आता है.

इसके अलावा पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में भी शुरुआती टिकट बिक्री की रफ्तार काफी तेज है.सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशी धरती पर भी रणबीर कपूर और यश का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार प्रमुख ओवरसीज मार्केट्स में फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही 1.3 मिलियन डॉलर (लगभग 12.3 करोड़ रुपये) के आंकड़े को पार कर चुकी है. विदेशों में अब तक 87,000 से ज्यादा टिकटें बुक की जा चुकी हैं, जिससे यह साफ होता है कि यह फिल्म केवल भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी ऐतिहासिक सफलता दर्ज करने की राह पर है.दर्शकों की भारी मांग और जबरदस्त क्रेज को देखते हुए थिएटर्स मालिकों ने भी कमर कस ली है. बुकमायशो की ताजा लिस्टिंग के अनुसार, मुंबई के गोरेगांव स्थित मिराज सिनेमाज ने फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ के लिए सुबह 6 बजे का अर्ली-मॉर्निंग शो शेड्यूल कर दिया है. इसके अलावा, वर्किंग प्रोफेशन्स और युवाओं के लिए देर रात के शोज भी लिस्ट किए गए हैं. कई मल्टीप्लेक्स में रात 11:59 बजे (मिडनाइट शो) की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिससे दर्शक अपनी सहूलियत के हिसाब से सुबह की शुरुआत या रात के शो का विकल्प चुन सकते हैं.दो भागों में बनने वाली इस महागाथा में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश लंकापति रावण के मुख्य अवतार में नजर आएंगे. इनके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की अहम भूमिकाओं में हैं.माँनमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस और वीएफएक्स की जादुई दुनिया से सजी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जबकि इसका दूसरा भाग (Part 2) दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग है.
