प्रमोशन से पहले हीं फिल्म ‘किंग’ ने बना डाली रिकॉर्ड,शाहरुख खान का दिखा जलवा

 प्रमोशन से पहले हीं फिल्म ‘किंग’ ने बना डाली रिकॉर्ड,शाहरुख खान का दिखा जलवा
Sharing Is Caring:

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ लोगों के बीच काफी चर्चा में है, ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट है, क्योंकि कई कमाल के नाम इस फिल्म से जुड़े हुए हैं और साथ ही शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपना करियर शुरू करने वाली हैं. इन्हीं सुर्खियों के बीच फिल्म के ऑडियो डील की खबर सामने आई है, जो कि 45 करोड़ रुपये में जी म्यूजिक ने हासिल किया है.सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘किंग’ को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की अनाउंसमेंट होने के बाद से ही ये लोगों के बीच सुर्खियों में है. फिल्म से जुड़ी खबर सामने आई है कि इसके म्यूजिक राइट्स बिक चुके हैं, जिसे जी म्यूजिक ने खरीदा है. म्यूजिक डील की राशि सामने आने के बाद से ये शाहरुख खान की अभी तक की सभी फिल्मों में से सबसे महंगी म्यूजिक डील के तौर पर जाना जा रहा है.बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट की मानें, तो ‘किंग’ फिल्म के म्यूजिक राइट्स 45 करोड़ रुपये में बिके हैं. इस फिल्म से पहले जी म्यूजिक ने शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ के म्यूजिक राइट्स हासिल किए थे. फिलहाल फिल्म का प्रमोशन भी शुरू नहीं हुआ है और इसके म्यूजिक डील ने फिल्म को लोगों के बीच चर्चा में ला दिया है. ये एक एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है, इसमें शाहरुख अलग अवतार में नजर आ रहे हैं.फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें, तो शाहरुख और सुहाना के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा, रानी मुखर्जी जैसे कलाकार शामिल होने वाले हैं. कमाल की बात ये है कि अभिषेक बच्चन इस फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे, जो कि सुनने में ही काफी कमाल का लग रहा है. फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।वहीं दूसरी तरफ इस साल कई कमाल की फिल्मों दर्शकों को एंटरटेन करने वाली हैं. हालांकि, कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन अपकमिंग फिल्मों में भी कई शानदार फिल्मों का नाम शामिल है, जिसका ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

1000051849

आने वाले हफ्ते में भी कुछ फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, इसी बीच आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेड फिल्म की लिस्ट सामने आई है, जिसमें यश, अक्षय कुमार की फिल्म नहीं बल्कि इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का नाम शामिल है।इम्तियाज अली अपनी कमाल की स्टोरी टेलिंग, लव स्टोरीज के लिए जाने जाते हैं और जल्द ही उनकी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसी दौरान IMDb ने नई लिस्ट जारी की है, जिसमें मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट है. इस लिस्ट में ‘मैं वापस आऊंगा’ का नाम पहले नंबर पर है, इस फिल्म के बाद बाकी फिल्मों के नाम हैं, जिसमें अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’, साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नाम शामिल है.‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ये फिल्म पार्टिशन के बैकग्राउंड पर बेस्ड है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ शामिल हैं. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म का क्लैश कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ से होने वाली है. सामने आई लिस्ट की बात करें, तो इसने काफी लोगों का ध्यान खींचा है.फिल्म की इस लिस्ट की बात करें, तो ‘मैं वापस आऊंगा’ के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नाम शामिल है. उसके बाद वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की जगह बनी है, जो कि 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. चौथे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नाम शामिल है. इसके बाद ‘मां-बहन’, ‘पेद्दी’, ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post