‘बंटवारा 1947’ से वापसी करने जा रहे है सनी देओल,जानिए कब होने जा रही है रिलीज़?
एक बार फिर बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल लौट रहे हैं. जी हां, साल की शुरुआत में ही वो एंट्री ले चुके हैं, जब उनकी ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई. इस वक्त उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. जिनमें से तीन फिल्में इसी साल रिलीज होगी. लिस्ट में ‘बंटवारा 1947’ भी शामिल है, जिसे पहले ‘लाहौर 1947’ कहा जा रहा था. 13 अगस्त, 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. तो फिर जून में कौनसा धमाल मचाने सनी पाजी आ रहे हैं? इस सवाल का जवाब है- ‘बंटवारा 1947’ का टीजर. जिसके लिए 15 जून की डेट फाइनल की गई है. जी हां, यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. अब जानिए टीजर में क्या होने वाला है?सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं, सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. अब इस फिल्म का टीजर आने वाला है. हाल ही में पिंकविला की एक रिपोर्ट आई. जिससे पता लगा कि, इस फिल्म के टीजर को छोटा किया गया है. जिसमें आपको जितनी देशभक्ति देखने को मिलेगी, उतना ही ग्रैंड स्केल और इमोशनल बैकग्राउंड पर इसे सेट किया है. यह फिल्म कुछ अनकही कहानियों को लोगों के सामने लाएगी.सनी देओल की Batwara 1947 का टीजर आ रहा है. जिसके नरेशन के लिए आमिर खान ने अपनी आवाज दी है. अब क्योंकि इसमें खूब सारा ड्रामा और इमोशंस हैं, तो टीजर में एक्टर का नरेशन जबरदस्त असर डालेगा. दरअसल इस फिल्म को आमिर ही बना रहे हैं. साथ ही सनी देओल को राजकुमार संतोषी का साथ मिला है. क्योंकि दोनों पहले भी धमाल मचा चुके हैं. यहां बात ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी कल्ट क्लासिक्स की हो रही है. यह एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी इमोशनल फिल्में देने के लिए जानी जाती है. ऐसे में दोनों का एक साथ फिर से आना लोगों के लिए काफी उम्मीद लेकर आया है.वैसे तो चर्चा यह भी है कि फिल्म में आमिर खान का कैमियो होगा. और सनी देओल फिल्म में लीड रोल में हैं. ऐसे में आमिर ने टीजर में कॉन्ट्रीब्यूट करते हुए एक स्पेशल मैसेज दिया है. दरअसल फिल्म की शूटिंग के लिए स्टूडियो में ही लाहौर बनाया गया है.दरअसल पीरियड ड्रामा का पहले नाम लाहौर 1947 रखा गया था. अब कहा जा रहा है कि यह बदल गया है.

वहीं, यह फिल्म मशहूर ड्रामा ‘जिसने लाहौर नहीं देख्या’ पर बेस्ड है.वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत के लिए साल 2025 भी सॉलिड रहा था. क्योंकि पिछले साल उनकी ‘कुली’ रिलीज हुई थी. जिसे बेशक क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला हो. पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. अब बारी है ‘जेलर 2’ की. जिस पर लंबे वक्त से काम हो रहा है. वैसे तो रजनीकांत और बाकी एक्टर्स अपने हिस्से का शूट पूरा कर चुके हैं. साथ ही शाहरुख खान का कैमियो भी होना था, पर उन्होंने आखिर वक्त पर इसके लिए मना कर दिया. अब नए अपडेट से पता लगा कि ऋतिक रोशन की फिल्म में एंट्री करवाई जा रही है. क्या शाहरुख खान वाला पार्ट ही उन्हें दिया जाएगा.शाहरुख खान का इस वक्त पूरा फोकस ही ‘किंग’ पर है. जिसे दिसंबर में ही रिलीज किया जाना है और वो उसे लेकर बिजी भी चल रहे हैं. जबकि, ऋतिक अभी किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसे लेकर कोई भी अपडेट नहीं है, क्योंकि इस साल फिलहाल कोई फिल्म नहीं आई. वहीं, कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट की ALPHA में भी उनका कैमियो होगा. अब रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के लिए सबकुछ कंफर्म है या नहीं, जानिए.हाल ही में तेलुगु 360 पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, ‘जेलर 2’ के अहम हिस्से पहले ही शूट हो चुके हैं. पर एक और बड़ा सीन है, जिसे अब भी कंप्लीट करना बाकी है. और इसके लिए मेकर्स को एक बड़े सुपरस्टार के कैमियो की जरूरत है. जी हां, इंडस्ट्री के कई टॉप एक्टर्स को पहले ही अप्रोच किया जा चुका है. और वो इस रोल को रिजेक्ट कर चुके हैं. कुछ वक्त पहले जानकारी मिली कि शाहरुख खान ने हां बोल दिया है, पर फिर पता लगा कि वो कैमियो रोल में नहीं दिखेंगे. अब जेलर 2 के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया है. हालांकि, एक्टर की तरफ से अबतक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है।
