बिहार-UP में होगी तेज आंधी-बारिश,केरलम-कर्नाटक में जारी हुआ रेड अलर्ट

 बिहार-UP में होगी तेज आंधी-बारिश,केरलम-कर्नाटक में जारी हुआ रेड अलर्ट
Sharing Is Caring:

दिल्ली एनसीआर,बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश, बूंदाबांदी का दौर फिर लौटने वाला है. दो-तीन दिनों तक सूखे मौसम के बाद फिर से बारिश लौटने वाली है. हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11-12 जून को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के साथ आंधी, तूफान आने का संभावना है. बारिश का ये दौर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में 14 जून तक चलने के आसार हैं. उधर, मॉनसून भी 5 दिनों में 12 राज्यों तक पहुंच चुका है. इससे केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. मुंबई भी आज मॉनसून पहुंच सकता है।बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है.11 से 12 जून के बीच बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज आंधी और थंडरस्क्वॉल की भी आशंका है. बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी और उमस से राहत मिलेगी.

1000053767

किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम संबंधी चेतावनियों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।ओडिशा,बिहार,झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. ओडिशा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है. राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा भी हो सकती है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. अगले 48 घंटों में इन राज्यों में वर्षा गतिविधियां और तेज हो सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है.दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. आज भी राजधानी में लू जैसे हालात बने रहने की संभावना है. दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में गर्म और शुष्क हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. दिन के समय तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है.आईएमडी के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसके असर से दिल्ली में मौसम करवट ले सकता है. 11 से 14 जून के बीच गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है. इसके चलते अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिमी मध्य और पूर्वी मध्य अरब सागर के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों के अलावा तेलंगाना में मॉनसून पहुंच चुका है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. कर्नाटक और केरल में भी बहुत ज्यादा भारी की चेतावनी भी है।केरलम में इस बार मानसून 3 दिन की देरी से 4 जून को पहुंचा था। इसके बाद सिर्फ 5 दिनों में यह 13 राज्यों तक पहुंच गया है। सोमवार को मानसून ने तेलंगाना में भी एंट्री कर ली। इससे पहले रविवार को मानसून त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड तक पहुंचा था।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post