सीएमओ जाकर सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार,जानिए किस नेताओं ने क्या कहा?
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई।बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA जिस संकल्प भावना के साथ बिहार की जनता की दिन-रात सेवा कर रहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उसे और भी गति मिलेगी। साथ ही, एक सुरक्षित एवं विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में NDA की डबल इंजन सरकार और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।

सीएम सम्राट चौधरी बधाई देते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी सीधे सीएम ऑफिस पहुंचे। यहां पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 20 साल तक जिस कुर्सी पर नीतीश कुमार बैठे अब उसपर सम्राट चौधरी बैठे। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
