बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट,विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी लिया शपथ
सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. आज सुबह पटना के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कोई नेता मुख्यमंत्री पद संभाल रहा है. सोमवार को जनता दल यूनाइटेड के चीफ नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार के बहतर कल की उम्मीद जताई है.

शपथ ग्रहण के मौके पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और LJP के सांसद अरुण भारती शामिल थे. सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं।
