साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ सलमान की जोड़ी होगी हिट,इस फिल्म के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

 साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ सलमान की जोड़ी होगी हिट,इस फिल्म के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
Sharing Is Caring:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे समय से ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, लेकिन फिलहाल रिलीज डेट तय नहीं है. जहां आए दिन उनकी इस फिल्म की चर्चा होती रहती है तो वहीं दूसरी ओर अब सलमान अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और वामशी पेडिपल्ली डायरेक्टर हैं.इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आने वाली हैं. कुछ समय पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि 18 अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. अब इस शूटिंग शेड्यूल के बारे में थोड़ी डिटेल में जानकारी आई है. 123 तेलुगू की एक रिपोर्ट की मानें शूटिगं के लिए मुंबई के गोरेगांव में एक घर का सेट बनाया गया है. शूटिंग की शुरुआत गोरेगांव से ही होगी.पहले शेड्यूल की शूटिंग 18 अप्रैल से 4 मई तक होने वाली है. सबसे पहले फिल्म के लिए एक विटेंज सॉन्ग शूट होने वाला है. हालांकि, ये कोई रीमेक सॉन्ग होगा या फिर किसी नए गाने को विंटेज का रूप दिया जाएगा, फिलहाल इसको लेकर अपडेट नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि नयनतारा भी इस गाने में सलमान के साथ दिख सकती हैं. बाकी तो ज्यादा जानकारी आने वाले समय में ही सामने आएगी.‘नयनतारा’ इससे पहले शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म ‘जवान’ में भी काम कर चुकी हैं. वो भी एक्शन फिल्म थी. ऐसे में ये दूसरी बार है जब नयनतारा किसी बॉलीवुड एक्टर के साथ काम कर रही हैं. ‘जवान’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर 1150 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके धमाका कर दिया था. लोगों ने नयनतारा को काफी पसंद किया था. ऐसे में फैंस सलमान के साथ भी उनकी फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. अभी फिल्म का टाइटल का ऐलान होना भी बाकी है. माना जा रहा है कि अगले साल सलमान अपनी इस फिल्म को रिलीज कर सकते हैं।वहीं दूसरे तरफ अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 16 सालों के बाद इन दोनों ने एक साथ कोई फिल्म की है. इससे पहले दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ पर काम किया था. उस फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया था.

1000043551

फिल्म की खूब तारीफ हुई थी. अब ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा, लेकिन इसके अलावा अभी उनके पास और भी कुछ प्रोजेक्ट हैं, जिनमें वो आने वाले समय में दिखेंगे. चलिए आपको बताते हैं कि वो अभी और कौन-कौन सी फिल्मों पर काम कर रहे हैं.अक्षय कुमार इसी साल अपनी एक्शन-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ लेकर आने वाले हैं, जिसमें अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जॉनी लिवर समेत 20 से भी ज्यादा बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है.भूत बंगला’ के अलावा अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के साथ एक और फिल्म की है. नाम है ‘हैवान’, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं. पिछले साल ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी. इसी साल ये फिल्म रिलीज होने वाली है, लेकिन अभी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. ऐसे माना जा रहा है कि मेकर्स अगस्त के महीने में इस पिक्चर को रिलीज कर सकते हैं. लेकिन ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है।इसके अलावा अक्षय के पास एक और फिल्म है, जिसकी लंबे समय से चर्चा हो रही है. वो फिल्म है ‘हेरा फेरा 3’. ये फिल्म भी बनने वाली है, लेकिन इस पर काम कब तक होगा, इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है. हाल ही में अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव चैन सेशन के दौरान कहा, “‘हेरा फेरी 3’ पर फिलहाल तो कुछ भी नहीं.” इस फिल्म पर भले ही अभी काम शुरू नहीं हुआ, लेकिन उनकी बाकी तीन फिल्में पूरी तरह कंफर्म हैं और एक-एक करके रिलीज होंगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post