सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर आ रहे है गर्दा उड़ाने,इस फिल्म से करेंगे वापसी

 सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर आ रहे है गर्दा उड़ाने,इस फिल्म से करेंगे वापसी
Sharing Is Caring:

भाईजान सलमान खान इस वक्त वामसी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं. जिसमें उनके अपोजिट नयनतारा दिखेंगी और फिल्म का काफी वक्त पहले ही ऐलान कर दिया गया है. यूं तो लोगों को उनकी ‘मातृभूमि’ का इंतजार है, पर अबतक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ही कन्फ्यूजन बना हुआ है. खुद सलमान खान ने भी कंफर्म किया था कि वो भी इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं जानते. खैर, लंबे वक्त से चर्चा थी कि सलमान खान जल्द ही फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम करने वाले हैं. पीरियड फिल्म के लिए पहली बार उन्होंने फरहान के साथ हाथ मिलाया है. पर सवाल था कि फिल्म को कौन डायरेक्ट करेगा?अब उसका जवाब मिल गया है. कहा जा रहा है कि सलमान खान की अगली फिल्म को Rakeysh Omprakash Mehra डायरेक्ट कर सकते हैं.हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि सलमान खान की पीरियड फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्ट करेंगे. यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसके लिए सलमान खान की एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत एडवांस स्टेज पर है. कहा यह भी जा रहा है कि सलमान खान इस वक्त बड़े प्रोजेक्ट्स साइन करना चाहते हैं.

1000057817

साथ ही उन्हें लगता भी है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म उनके लार्जर देन लाइफ AURA के साथ न्याय कर पाएगी.इसी रिपोर्ट से पता लगा कि अबतक सलमान खान ने इस फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है. अभी वो फिल्म की शूटिंग और फीस को लेकर एक्सेल एंटरटेनमेंट वालों से बातचीत कर रहे हैं. जब सभी मुद्दों पर बात क्लियर हो जाएगी, उसके बाद ही फिल्म को लेकर सबकुछ फाइनल किया जाएगा. हालांकि, सलमान खान को वामसी पेडिपल्ली की फिल्म के बाद राज और डीके के डायरेक्शन में बन रही सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म का भी काम खत्म करना है. तो इसे लेकर ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि जैसे ही सलमान इस पिक्चर का काम पूरा कर लेंगे, तो उसके बाद 2027 की गर्मियों तक फरहान की पीरियड फिल्म का काम शुरू कर सकते हैं.इस फिल्म को लेकर सबकुछ इस साल के एंड तक क्लियर हो जाएगा. बताया जा रहा है कि सलमान खान कुछ भी फाइनल करने से पहले वक्त ले रहे हैं. वो नई जर्नी शुरू करने से पहले ही सबकुछ क्लियर कर लेना चाहते हैं. पर फिलहाल फैन्स चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनकी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ को रिलीज कर दिया जाए.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post