इंडिया गठबंधन में राहुल ने खेल दी प्रेशर पॉलिटिक्स,बोले-मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं

 इंडिया गठबंधन में राहुल ने खेल दी प्रेशर पॉलिटिक्स,बोले-मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं
Sharing Is Caring:

बीते 8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गांधी द्वारा दिया गया भाषण अब सामने आया है। इस बैठक में राहुल गांधी ने अपने सहयोगी दलों पर भ्रम में रहने का आरोप लगाया है।कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी गुट के सामने चुनौतियों के बारे में बात की है। उन्होंने इस दौरान अपनी सहयोगी पार्टियों जैसे समाजवादी पार्टी, टीएमसी, राजद आदि पर भी निशाना साधा है और उनके ऊपर भ्रम में रहने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने बैठक के दौरान ये भी कहा है कि उनका काम भगवान शिव की तरह विष पीने का है।INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी ने सहयोगी दलों से कहा- “आज कांग्रेस पार्टी के बारे में जो बातें कही गईं, उनका जवाब देना मेरा काम नहीं है। मेरा काम तो शैव परंपरा की तरह सब कुछ पी जाना है। नीलकंठ (शिव) का विचार, जो सारा विष पी जाते हैं। आप और जो कुछ भी कहना चाहें, मुझ पर या कांग्रेस पार्टी पर जो भी आलोचना करना चाहें, हम उसे स्वीकार करेंगे, और खुशी-खुशी, चेहरे पर मुस्कान के साथ स्वीकार करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारीभूमिका अलग है। हमारी भूमिका आप सभी को प्यार और स्नेह के साथ एक साथ लाना है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन भारत की अन्य सभी पार्टियों से मूल रूप से अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पार्टी एक प्रतिरोध आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी, जब आधुनिक भारत का अस्तित्व ही नहीं था।”राहुल गांधी ने कहा- “मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि इस समूह में एक भ्रम है। भ्रम यह है कि आप- SP, TMC, RJD, वगैरह, मानते हैं कि जिन राजनीतिक तरीकों का आपने अब तक इस्तेमाल किया है, वे आगे भी काम करेंगे। वे तरीके तभी काम करते थे जब भारतीय राज्य उन्हें काम करने के लिए निष्पक्ष माहौल देता था। वह माहौल अब नहीं रहा।” राहुल गांधी ने इस दौरान भाजपा पर संस्थाओं पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने आगे कहा- TMC में मेरे कई दोस्त हैं। उन्हें यकीन था कि वे चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे। मैं उनसे कहता रहा: आप ख्याली दुनिया में जी रहे हैं।

1000054974

और फिर भी कई लोग अभी भी यकीन नहीं कर रहे हैं।राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन की बैठक में सहयोगी दलों से कहा- “मुझे आपसे लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर मैं अचानक उठकर कहूं कि मैं आपसे लड़ने जा रहा हूं, तो मैं पागल ही कहलाऊंगा- क्योंकि आप हमारे सहयोगी हैं, आप हमारे दोस्त हैं, आप वे लोग हैं जिन्हें हम प्यार करते हैं। हम 2024 का चुनाव हारे नहीं थे। आप पूछते हैं कि नीतीश जी क्यों चले गए, तो इसकी वजह मैं नहीं था, न ही कांग्रेस थी। आखिर में, मुझे लगता है कि हमारी बातचीत में अक्सर निराशा की झलक दिखती है। लोग सोचते हैं: हे भगवान, हम BJP को कैसे हराएंगे? मैं आपको बता दूं, अगर हम एकजुट होकर उनका मुकाबला करें तो उन्हें हराना आसान है।यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संदर्भ में दावा किया जा रहा है कि दोनों ही दलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक सपा चीफ अखिलेश यादव ने कांग्रेस से उन सीटों की लिस्ट मांगी है जिन पर वह चुनाव लड़ना चाहती है. हालांकि इन दावों के बीच कांग्रेस की यूपी इकाई के प्रभारी अविनाश पांडेय ने दावा किया था कि पार्टी राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है.उत्तर प्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी अविनाश पांडे ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, तो हर पार्टी के लिए हर एक सीट पर अपनी स्थिति मजबूत करना स्वाभाविक है. समाजवादी पार्टी को अपनी पार्टी का काम करना है और अपने उम्मीदवारों के लिए काम करना है. कांग्रेस पार्टी अभी अपने उम्मीदवारों के लिए काम करेगी।इन सब दावों के बीच अभी तक मौजूद जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में जिलावार बैठकें कर रहे हैं. बीते रोज उन्होंने बुलंदशहर जिले की बैठक की थी, जिसमें जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता मौजूद रहे. इस दौरान सपा चीफ ने सीटवार समीक्षा की.सूत्रों के अनुसार, सपा अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं, सांसदों और विधायकों से सुझाव मांगे हैं कि उनके जिलों में कांग्रेस को कौन-कौन सी सीटें दी जा सकती हैं. बताया जा रहा है कि सपा, कांग्रेस के लिए करीब 60 से 80 सीटों की सूची तैयार कर रही है, वहीं सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों की पहचान का काम भी साथ-साथ कर रही है. दूसरी ओर, कांग्रेस शुरुआती दौर की बातचीत में लगभग 120 सीटों की मांग रख सकती है, हालांकि अंतिम समझौता करीब 80 सीटों के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post