आज बंगाल में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा,ममता बनर्जी ने कल हीं साथ नहीं देने का कर चुकी हैं ऐलान

 आज बंगाल में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा,ममता बनर्जी ने कल हीं साथ नहीं देने का कर चुकी हैं ऐलान
Sharing Is Caring:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालात यहां तक हो गए हैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई है और राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर असम पुलिस ने FIR भी दर्ज की है। इन विवादों के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश करने जा रही है। कांग्रेस की ये यात्रा 25 जनवरी को बंगाल के कूच बिहार जिले के बक्शिरहाट से राज्य में प्रवेश करेगी। विपक्षी दलों की INDI अलायंस की अहम नेता ममता बनर्जी ने बीते दिन ही कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था।

IMG 20240124 WA0013 2

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बात की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य असम को अस्थिर करना था। अब वह धुबरी में न्याय यात्रा करना चाहते हैं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। बिस्वा ने कहा कि हम उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे। अगर हम उन्हें उससे पहले गिरफ्तार करते हैं तो इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जाएगा। गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। राहुल गांधी ने बस के ऊपर खड़े होकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस के लोगों ने बैरिकेड हटा दिए हैं, लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे। राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बब्बर शेर करार दिया था। उन्होंने कहा था कि आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि हम कमजोर हैं। हमने बैरिकेड हटा दिए हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post