पीके का महागठबंधन पर हमला,नीतीश सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मांग करते हुए आंदोलन की दी चेतावनी

 पीके का महागठबंधन पर हमला,नीतीश सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मांग करते हुए आंदोलन की दी चेतावनी
Sharing Is Caring:

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने जनसुराज अभियान को राजनीतिक रंग देना शुरू कर दिया है। पीके के जनसुराज से जुड़े नेताओं ने शुक्रवार को पटना में प्रेसवार्ता की है। इस दौरान उन्होंने जनता को नए बिहार के सपने दिखाए और कहा कि आने वाले समय में बिहारी कहने पर लोगों को गर्व होगा। एमएलसी आफाक अहमद और सच्चिदानंद राय ने नितीश सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है। बता दें कि पीके अभी बिहार में ‘जनसुराज पदयात्रा निकाल रहे हैं।1674812218 1629563568 22nitish 3c 1 1हाल ही में एमएलसी चुनाव जीतने वाले पीके के समर्थक आफाक अहमद ने कहा कि राज्य सरकार सुधार की दिशा में पहल करे। नहीं तो राज्य के लोग नया विकल्प तलाशने को विवश होंगे। वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर आज जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण किया।वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, अजय आलोक दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार सुबह भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव मौजूद रहे।उन्होंने ही डॉक्टर अजय आलोक को सदस्यता दिलाई है।वही बता दें कि बीते साल जून महीने में जेडीयू ने अजय आलोक समेत चार नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। bihar school 0.jpgउन्हें पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते बर्खास्त किया गया था। उस समय आरसीपी सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जेडीयू नेतृत्व के साथ तनातनी चल रही थी और अजय आलोक आरसीपी सिंह के समर्थन में बयानबाजी कर रहे थे।वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 4 महीने बाद आज बिहार लौट रहे हैं। सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद पहली बार पटना आ रहे लालू प्रसाद यादव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी ने लालू के आगमन को लेकर पूरे महा गठबंधन पर करारा प्रहार किया है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन एक फिल्म है और लालू प्रसाद यादव उसके डायरेक्टर हैं। नीतीश कुमार के सुपर पावर अब उनके करीब आ रहे हैं। बीजेपी प्रदे अध्यक्ष के बयान पर महागठबंधन के घटक दलों नें खलबली मच गई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post