सलमान से दिलजीत तक चर्चा?गैंगस्टरों के निशाने पर बॉलीवुड!
90s के दशक में फिल्म इंडस्ट्री के अंदर गैंगस्टर्स का खौफ देखने को मिलता था. बड़े स्टार्स को गैंगस्टर्स के फोन आते थे. उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलती थीं और मोटी रकम भी मांगी जाती थी. अब एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री पर गैंगस्टर्स का खौफ देखने को मिल रहा है. वहीं कुछ सितारों पर तो हमले भी हुए हैं जो दिल दहला देने वाला है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से लेकर टाइगर श्रॉफ तक को निशाना बनाया गया है. जहां एक तरफ सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी.वहीं दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला किया गया जिसके बाद से बॉलीवुड दहशत में है. प्रशासन ने भी इसका संज्ञान लिया है और स्टार्स की सुरक्षा बढ़ाई गई है. वहीं कई सारी धमकियों और हमलों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस गैंग ने ही ली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के वो कौन से 11 ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें धमकियां मिली हैं और जो खतरे में हैं।कथित तौर पर गोल्डी ढिल्लों,खालिस्तानी समर्थक गुरुपतवंत सिंह उर्फ पुन्नू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी है. लेकिन बॉलीवुड के महानायक एकदम निश्चिंत हैं.

वे अपने तय रूटीन के मुताबिक ही जी रहे हैं और काम के साथी भी उन्होंने कोई समझौता नहीं किया है।जुहू में फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई थी. मामले में बिश्नोई गैंग से जुड़े कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी. मामला की जांच अभी पुलिस कर रही है वहीं टाइगर श्रॉफ की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है.यूथ के चहेते दिलजीत दोसांझ अब इंटरनेशनल स्टार बन गए हैं. लाइव कॉन्सर्ट से पहले उन्हें कथित धमकी भरे कॉल और ईमेल्स मिले. ये ईमेल खालिस्तानी समर्थक गैंग द्वारा दिए गए. लेकिन दिलजीत ने बिना किसी डर के परफॉर्म भी किया और फैंस को एंटरटेन करते नजर आए.बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना पर कथित धमकी भरे कॉल और ईमेल के जरिए निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है. लेकिन इसका कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नहीं है. बल्कि पुलिस जांच में पता चला कि ये मेल बेंगलुरु के एक 30 वर्षीय आई टी इंजीनियर ने किया. इस शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है.आयुष्मान खुराना की तरह ही गैंगस्टरों की ओर से तुषार कपूर से कथित तौर पर 6 लाख डॉलर यानी करीब 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उनके जुहू स्थित गैलेक्सी अपार्टमें में फायरिंग हुई थी जिसके बाद घर के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. वहीं सलमान के करीबी दोस्त और नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी.बॉलीवुड सुपरस्टार और धुरंधर फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया था. उनकी और उनकी फैमिली की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सख्त है.बॉलवुड के दिग्गज सुपरस्टार और लाइमलाइट से दूर रहने वाले आमिर खान के घर की रेकी हुई थी और धमकी मिलने के दावे सामने आई थी।बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के घर की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आई थी. अब उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है और उन्हें खुद भी एक्स प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराने की बात सामने आई है।खतरों के खिलाड़ी के होस्ट और बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और कथित रंगदारी मांगने की घटना सामने आई थी. इसके बाद से उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।देश के दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा भी रेकी और गैंगस्टर्स से मिल रही धमकियों से वंछित नहीं हैं. उन्हें भी कई दफा धमकियां मिली हैं और कनाडा स्थित उनके कैफे पर फायरिंग का मामला सामने आया था।
