बिहार में अब बढ़ गई है ठंडी,30 नवंबर से पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड

 बिहार में अब बढ़ गई है ठंडी,30 नवंबर से पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड
Sharing Is Caring:

राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर भागों में पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड का असर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान बांका राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी पटना समेत 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया और गया सहित राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भागों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाये रहने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य और दक्षिण पश्चिम भागों में कुछ स्थानों में सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा और राज्य के शेष भागों में हल्के स्तर का कुहासा-धुंध का असर दिखाई देगा। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। तत्पश्चात अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकांश भागों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।बिहार के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।

IMG 20231125 WA0005

राजधानी पटना का 13, गया का 12, औरंगाबाद का 12.5, कैमूर का 12.3, बक्सर का 13.4, वैशाली का 13.5, मोतिहारी का 14.2, गोपालगंज का 14.1, जमुई का 11.7, कटिहार का 16.7 और पूर्णिया का 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।झारखंड में 30 नवंबर तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिन धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।राज्य में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम 13.9, जमशेदपुर का 16, डालटनगंज का 13.8, बोकारो का 14.1, चाईबासा का 13.6, देवघर का 13.4, गिरिडीह का 13.7, गढ़वा का 11.9 और गोड्डा का 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post