नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को दी नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं,गौरवशाली और समृद्ध बिहार बनाने का किया आह्वान

 नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को दी नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं,गौरवशाली और समृद्ध बिहार बनाने का किया आह्वान
Sharing Is Caring:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नए वर्ष 2024 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2024 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा. मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा।

IMG 20240101 WA0029

नीतीश कुमार ने कहा कि न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post