ठंड की चपेट में आया दिल्ली समेत कई राज्य,मौसम विभाग ने दी घने कोहरे और बारिश की चेतावनी

 ठंड की चपेट में आया दिल्ली समेत कई राज्य,मौसम विभाग ने दी घने कोहरे और बारिश की चेतावनी
Sharing Is Caring:

नया साल शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत भीषण कोहरे की चपेट में आ गया है। कई शहरों में दृश्यता शून्य हो चुकी है। इसका असर यातायात पर पड़ रहा है। कई ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। सैकड़ों ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही हैं। उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इसके साथ ही फसलों पर भी इस कोहरे का असर पड़ रहा है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक किसी भी तरह की राहत ना मिलने की चेतावनी जारी की है।आईएमडी के अनुसार, 1 जनवरी 2024 को 06:15 IST पर ली गई सैटेलाइट तस्वीर में पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल पर कोहरे की एक परत दिखाई दे रही है।

IMG 20240101 WA0040

जानकारी के अनुसार, यह हालात अभी कुछ दिन और नजर आएंगे।इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर इलाके में भीषण ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही IMD ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक शीतलहर में कमी के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली में भारत मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post