सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार,अच्छे से काम करते रहिए आपलोग!
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर सुर्खियों में हैं। आज वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे गए। दोनों नेताओं ने काफी देर तक बातचीत हुई। आइये जानते हैं पूरा मामला…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 5, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच 15 मिनट तक बातचीत हुई। मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उसमें नीतीश कुमार मुस्कुराते दिख रहे हैं।

उन्होंने फिर से सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। सम्राट चौधरी ने भी दोनों हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया। बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने गए। नीतीश कुमार ने तीनों नेताओं ने बधाई दी और कहा कि अच्छे से काम करते रहिए आपलोग। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार के कामकाज और आने वाले समय की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब बिहार की राजनीति में लगातार बदलाव और समीकरणों की चर्चा हो रही है।
