सबसे बड़ी फिल्म बना रहे ‘पठान’ के डायरेक्टर?ऋतिक रोशन पर 500 करोड़ का दांव!

 सबसे बड़ी फिल्म बना रहे ‘पठान’ के डायरेक्टर?ऋतिक रोशन पर 500 करोड़ का दांव!
Sharing Is Caring:

साल 2024 में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ‘फाइटर’ के नाम से एक फिल्म लेकर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी. ये उस साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. अब ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है और इस बार फिर से सिद्धार्थ आनंद ही डायरेक्शन की कमान संभालने वाले हैं.सिद्धार्थ आनंद इन दिनों शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं. ‘किंग’ से पहले शाहरुख और सिद्धार्थ ने ‘पठान’ में भी काम किया था और उस फिल्म ने हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. ‘किंग’ इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. ये एक बड़े बजट की फिल्म है. लेकिन अब सिद्धार्थ ने एक ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसके बाद ही ‘फाइटर 2’ की चर्चा शुरू हुई है. बात तो यहां तक हो रही है कि इसका बजट ‘किंग’ से भी ज्यादा होने वाला है.

1000043913

दरअसल, हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने ‘फाइटर 2’ को लेकर एक पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा गया, “‘फाइटर 2’ बन रही है और इसके आंकड़े भी कम नहीं हैं. सिद्धार्थ आनंद ने कंफर्म कर दिया है कि ‘फाइटर 2’ के प्रोडक्शन का काम सितंबर 2026 में शुरू होगा. ऋतिक रोशन वापसी कर रहे हैं. दीपिका पादुकोण भी वापसी कर रही हैं. बजट 500 करोड़ रुपये, जो किसी भी भारतीय एक्शन फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट है.”इस पोस्ट पर सिद्धार्थ आनंद का कमेंट आता है और वो नजर का टीका वाली इमोजी कमेंट सेक्शन में ड्रॉप करते हैं. यानी वो इस पोस्ट पर कहते हैं कि नजर न लगे. उन्होंने खुलकर तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उनके इस कमेंट के बाद ऐसी बातें शुरू हो गई हैं कि वो ‘फाइटर 2’ बना रहे हैं. उनके कमेंट पर लोगों ने उनसे ये भी कहना शुरू कर दिया कि अब फिल्म का ऑफिशियल ऐलान भी कर दीजिए. अब इस कमेंट के जरिए सिद्धार्थ ने सच में ‘फाइटर 2’ को लेकर कंफर्मेशन दे दिया या फिर उन्होंने यूंहीं रिएक्ट किया है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post