सत्ता से बेदखल होंगी ममता बनर्जी,एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा बना सकती है सरकार!
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर एवं दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर बंपर मतदान हुए हैं. पहली बार बंगाल में मतदान के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई और दो चरणों में मतदान हुए हैं. मतदान के साथ ही विभिन्न एग्जिट पोल्स के रिजल्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने के आकलन किए गए हैं , जबकि ममता बनर्जी की सरकार की विदाई के अनुमान एग्जिट पोल में लगाए गये हैं.हालांकि ममता बनर्जी ने दावा किया कि फिर से उनकी सरकार बनेगी और भाजपा का दावा है कि इस बार बंगाल में परिवर्तन होगा. एग्जिट पोल और दावे और प्रतिदावे का फैसला चार मई को होगा, जब रिजल्ट का ऐलान होगा. आइए उससे पहले जानें किस किस एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें और सबसे कम सीटों का अनुमान लगाया गया है.एग्जिट पोल के अनुसार राज्य की 294 सीटों में से टीएमसी को 85-110 के बीच सीटें, बीजेपी को 178-208 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इस एग्जिट पोल में भाजपा को 200 से पार का आंकड़ा का अनुमान लगाया गया है.वहीं PMARQ एग्जिट पोल के अनुसार टीएमसी को 118-138 के बीच सीटें मिलने के अनुमान किया गया है, जबकि बीजेपी को 150-175 के बीच सीटें मिलने के अनुमान किया गया है. अन्य को 2-6 सीटें मिलने के अनुमान हैं.People’s Insight एग्जिट पोल के अनुसार टीएमसी को 138-150 सीटें, बीजेपी को 144-154 सीटें मिलने के अनुमान लगाये गये हैं. कांग्रेस को 0-1 सीटें और लेफ्ट को 0-1 सीटें मिलने के अनुमान हैं. बंगाल में बहुमत का आकंड़ा 148 है. इस एग्जिट पोल के अनुसार बंगाल में टीएमसी या भाजपा दोनों में किसी भी सरकार बनने के अनुमान हैं.वहीं, People’s Pulse एग्जिट पोल के अनुसार टीएमसी को 117-187 के बीच सीटें, बीजेपी को 95-110 सीटें मिलने के अनुमान लगाया है. इस एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे कम सीटें मिलती दिख रही हैं और तृणमूल कांग्रेस सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है, जबिक कांग्रेस को 1-3 सीटें और लेफ्ट को 0-1 सीटें और अन्य को 1-2 सीटें मिलने के अनुमान हैं.उसी तरह से JVC एग्जिट पोल के अनुसार टीएमसी को 131-152 के बीच सीटें और बीजेपी को 138-159 सीटें मिलने के अनुमान लगाये गए हैं.

इस एग्जिट पोल के अनुसार भी भाजपा या टीएमसी दोनों में किसी की भी सरकार बन सकती है, जबकि इस एग्जिट पोल में लेफ्ट को 0-1 सीटें मिलने के अनुमान हैं.Chanakya Strategies एग्जिट पोल में तृणमूल कांग्रेस को 130-140 के बीच सीटें, बीजेपी को 150-160 सीटें, कांग्रेस को 0 सीटें एवं लेफ्ट को 0 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिलने का आकलन किया गया है.MATRIZE एग्जिट पोल के अनुसार तृणमूल कांग्रेस को 125-140 सीटें, बीजेपी को 146-161 सीटें, कांग्रेस को 0 सीटें और लेफ्ट को 0 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिलने का आकलन किया गया है. Praja Polls एग्जिट पोल के अनुसार तृणमूल कांग्रेस को 85-110 के बीच सीटें, बीजेपी को 178-208 सीटें मिलने के आकलन किये गये हैं.Poll Diary एग्जिट पोल के अनुसार तृणमूल कांग्रेस को 99-127 के बीच सीटें, बीजेपी को 142-171 सीटें, कांग्रेस को 3-5 सीटें और लेफ्ट को 2-3 सीटें और अन्य को 0-1 सीटें मिलने के आकलन किए गये हैं.पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा की सीटें हैं और सरकार गठन करने के लिए 148 की बहुमत की जरूरत होती है. पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी को 215 सीटें, भाजपा को 77 सीटें और आईएसएफ को एक सीटों पर सफलता मिली थी और ममता बनर्जी की तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाई थी, लेकिन इस बार एग्जिट पोल में भाजपा की बंगाल में पहली बार सरकार बनती दिख रही है.
