लोकसभा की सीटें बढ़ाने की तैयारी,NDA का बहुमत वाला नया दांव!
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठकें एक बार फिर से बुलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. हालांकि सरकार ने अभी तक इन बैठकों का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन सियासी गलियारों में परिसीमन से जुड़े एक बड़े विधेयक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सरकार सोमवार को लोकसभा में परिसीमन से जुड़ा बिल पेश कर सकती है. इस कदम को सीधे तौर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून को धरातल पर लागू करने की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में देखा जा रहा है.हालांकि आगामी परिसीमन बिल को संसद के निचले सदन यानी लोकसभा से पारित कराने के लिए सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सामने संख्याबल का बड़ा गणित खड़ा है. संविधान संशोधन से जुड़े इस महत्वपूर्ण बिल को पास कराने के लिए सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी.

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, आवश्यक सरकारी कामकाज को पूरा करने के लिए लोकसभा की बैठक आगामी सोमवार यानी 30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक बुधवार यानी 2 दिसंबर को फिर से बुलाने का अनुरोध किया गया है. इस घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में हलचल काफी तेज हो गई है.विशेष सत्र नहीं,मानसून सत्र का ही विस्तारसरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यह कोई नया या विशेष सत्र नहीं है, बल्कि यह मानसून सत्र की ही आगे की कार्यवाही है. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह कार्यवाही 3 दिसंबर को खत्म हो सकती है. इस दौरान लोकसभा की बैठक चार दिनों तक और राज्यसभा की बैठक दो दिनों तक चलने की संभावना है।लोकसभा की कुल 543 सीटों में से वर्तमान में सदस्यों की प्रभावी संख्या 540 है. ऐसे में यदि सभी सांसद मतदान में हिस्सा लेते हैं, तो बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा 360 बैठता है. वर्तमान में एनडीए के पास कुल 320 सांसदों का समर्थन है, जो जादुई आंकड़े से 40 कम है।एनडीए के घटक दलों का संख्याबल (कुल 320)• बीजेपी: 241• एनसीपीआई: 20• टीडीपी: 16• शिवसेना: 13• जेडीयू: 12• एलजेपी (आरवी): 5• आरएलडी: 2• जेएसपी: 2• जेडीएस: 2• अन्य सहयोगी दल:एनसीपी, शिरोमणि अकाली दल, एजीपी, आजसू, अपना दल (एस), हम (HAM) और एसकेएम के 1-1 सांसद (कुल 7)राजनीतिक गलियारों में इस बिल को पास कराने के लिए तीन प्रमुख समीकरणों पर चर्चा हो रही है।अगर एनडीए को डीएमके (22), एनसीपी-एसपी (8) और वाईएसआरसीपी (4) का समर्थन मिल जाता है, तो गठबंधन को 34 अतिरिक्त वोट मिलेंगे. इसके बावजूद एनडीए का कुल आंकड़ा 354 तक ही पहुंचेगा और उसे बहुमत के लिए 6 और वोटों की आवश्यकता होगी.DMK की गैरहाजिरी और दो दलों का साथ:अगर मतदान के दौरान डीएमके के 22 सांसद सदन से गैरहाजिर (वॉकआउट या अनुपस्थित) रहते हैं, तो सदन की प्रभावी संख्या घटकर 518 रह जाएगी और दो-तिहाई बहुमत का नया आंकड़ा 345 हो जाएगा. ऐसी स्थिति में यदि एनसीपी-एसपी (8) और वाईएसआरसीपी (4) एनडीए के पक्ष में मतदान करते हैं, तो भी एनडीए का कुल आंकड़ा 332 ही होगा, जो बहुमत से 13 वोट कम रहेगा।DMK और NCP-SP दोनों की गैरहाजिरी:यदि DMK (22) और एनसीपी-एसपी (8) के कुल 30 सांसद मतदान से दूर रहते हैं, तो सदन में मौजूद सदस्यों की संख्या 510 रह जाएगी और बहुमत का आंकड़ा घटकर 340 पर आ जाएगा. इस समीकरण में वाईएसआरसीपी (4) के समर्थन के बावजूद एनडीए का आंकड़ा 324 तक पहुंचेगा, जो जरूरी 340 के आंकड़े से 16 वोट पीछे रहेगा.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यदि आंकड़ों का यह पेंच फंसता है तो फ्लोर मैनेजमेंट के तहत कुछ विपक्षी दलों के सांसदों की अनुपस्थिति अहम भूमिका निभा सकती है. बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर शिवसेना (यूबीटी), जेएमएम, आरजेडी और आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ सांसद मतदान के दौरान गैरहाजिर रह सकते हैं. इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के भी कुछ सांसदों के अनुपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे बहुमत का आवश्यक आंकड़ा नीचे आ सके और बिल के पारित होने का रास्ता साफ हो जाए.संसद की आगामी बैठकों से ठीक पहले, आज दोपहर 1 बजे दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई गई है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के मसौदे में कुछ जरूरी बदलावों को मंजूरी दी जा सकती है. दूसरी ओर, सरकार की इस रणनीति का मुकाबला करने के लिए विपक्ष भी सक्रिय हो गया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चर्चा करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए एक बैठक बुलाई है, जिसमें ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।
