एग्जिट पोल में असम से भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ,हिमंत बनाने जा रहे है बीजेपी सरकार
असम में फिर से हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार की वापसी होने के अनुमान हैं. बुधवार को विभिन्न एग्जिट पोल्स में अनुमान लगाए गए हैं कि असम में सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) भारी बहुमत के साथ सत्ता में बनी रहेगी, हालांकि यह एग्जिट पोल का अनुमान है, लेकिन परिणाम चार मई को असम के साथ पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. उसमें यह साफ होगा कि किस पार्टी या गठबंधन की सरकार बनेगी.एक्सिस माई इंडिया के बुधवार के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, असम में सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) भारी बहुमत के साथ सत्ता में बनी रहेगी. साथ ही, BJP-AGP-BPF गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलने की उम्मीद है.एग्जिट पोल में कहा गया है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन, जो कभी अपने दबदबे वाले राज्य में वापसी की उम्मीद कर रहा था, शायद 24 से 36 सीटों पर सिमट जाएगा.MATRIZE एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए गठबंधन को 85 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों को 25 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य को 6 से 12 सीटें मिलने के अनुमान हैं.JVC एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को 85 से 101 सीटें मिलने के अनुमान है, जबकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को 25 से 33 सीटों के बीच मिलने के अनुमान हैं. अन्य को दो से तीन सीटें मिलने के अनुमान हैं.Peoples Insight के अनुसार भाजपा और सहयोगी पार्टियों को 88 से 96 सीट के बीच मिलने के अनुमान है, जबकि कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों क 30-34 सीटों के बीच मिलने के अनुमान हैं. अन्य को दो से चार सीटें मिलने के अनुमान हैं.इसी तरह से VoteVibe एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को 99 से 100 सीटों के बीच मिलने के अनुमान हैं, जबकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को 22 से 33 सीटों के बीच मिलने के अनुमान हैं.

अन्य को शून्य से छह सीटें मिलने के अनुमान हैं.PMARQ एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी गठबंधन को 82 से 94 और विपक्षी पार्टियों को 30 से 40 सीटें मिलने के अनुमान हैं.अन्य को एक से पांच सीटें मिलने के अनुमान हैं.Peoples Pulse के अनुसार बीजेपी और सहयोगी पार्टियों को 78 से 72 और कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को 22 से 26 और अन्य को सात से 15 सीटें मिलने के अनुमान हैं.असम में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 126 है. बहुमत 64 सीटें पर मिलता है. असम में चुनाव 9 अप्रैल को एक ही फेज में हुए थे, जबकि काउंटिंग 4 मई को होनी है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, राज्य में 85.38 परसेंट वोटिंग हुई थी. 2021 के चुनावों में, BJP को 60 सीटें मिलीं, जबकि विपक्ष कांग्रेस को 29 सीटें और AIUDF को 16 सीटें मिली थी.
