मौसम का महाअलर्ट!कई राज्यों में भारी बारिश

 मौसम का महाअलर्ट!कई राज्यों में भारी बारिश
Sharing Is Caring:

आज देश भर में मौसम के तेवर तल्ख रहने वाले हैं और उत्तर से लेकर दक्षिण तक मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई राज्यों को अलर्ट किया है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Ornab) रौद्र रूप ले चुका है. ये चक्रवात तेजी से आंध्र प्रदेश की तट की ओर बढ़ रहा है. इसको देखते हुए तटीय राज्यों में हाई अलर्ट है. आज ये तूफान बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है.देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य में कोई बारिश की संभावना नहीं जताई है. प्रदेश में अधिकतम 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. राजधानी में कल आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को दिल्ली में आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है.उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम में बदला है. चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

1000889316

आज गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा और आगरा समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है.झारखंड में चक्रवात ‘अर्नब’ का प्रभाव दिख सकता है और आगामी दिनों में यहां भारी बारिश हो सकती है. कल से से 30 अक्टूबर तक लगातार बारिश होने की संभावना है. रांची में भी भारी बारिश और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. आज रांची, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़ और पलामू समेत कई इलाकों में मौसम बदल सकता है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. ओडिशा में बहुत से स्थानों पर बारिश की चेतावनी है.पंजाब के लुधियाना, फरीदकोट, बठिंडा समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के करौली, बारां, झालावाड़, बाड़मेर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है. चक्रवात के प्रभाव से छत्तीगढ़ के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है.पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव दिख सकता है. आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश और चक्रवात का अलर्ट है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भी बारिश और गरज-चमक का अनुमान है. कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं. तेलंगाना में आने वाले दिनों में चक्रवात का असर दिख सकता है.उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और सोलन में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का आलर्ट जारी किया है.बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश का खतरा है. तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भी मौसम बदल सकता है. बारिश और तेज हवाओं के दौरान लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करना चाहिए।अक्टूबर के आखिरी दिनों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड बढ़ सकती है. हालांकि, कड़ाके की ठंड या शीतलहर की शुरुआत का अनुमान लगाने के लिए आने वाले दिनों के न्यूनतम तापमान और मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखना जरूरी है. फिलहाल, लोगों को सुबह और देर रात बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े साथ रखने चाहिए।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post