बिहार में NDA को बड़ा झटका,कुशवाहा के 3 विधायक बागी!
बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को बड़ा झटका लगा है और उनकी पार्टी के 4 में से 3 विधायक बागी हो गए हैं। इन बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अलग गुट की मान्यता देने को लेकर आवेदन दिया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।माधव आनंद (मधुबनी से विधायक)आलोक कुमार सिंह (दिनारा से विधायक और आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष)रामेश्वर महतो (बाजपट्टी से विधायक)क्यों हुई बगावत?ये 3 बागी विधायक, उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपने बेटे को मंत्री बनाने के फैसले के समय से ही नाराज चल रहे थे।

समय-समय पर इन तीनों विधायकों ने पार्टी में लिए जा रहे फैसलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर भी की। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM में 4 में से 3 विधायकों के बागी होने के बाद केवल एक विधायक बची हैं। ये बची हुई चौथी विधायक स्नेहलता कुशवाहा हैं, जो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं।
