दिल्ली-UP से बिहार तक अलर्ट,ठंड और कोहरे का डबल अटैक!

 दिल्ली-UP से बिहार तक अलर्ट,ठंड और कोहरे का डबल अटैक!
Sharing Is Caring:

उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. वहीं दक्षिण भारत में के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. आज यानी 24 नवंबर को देश के मौसम में कई बदलाव दिखाई दे सकते हैं. कहीं सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो सकती है, तो कहीं बादल बरस सकते हैं. दक्षिण भारत के राज्यों में जारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है.मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है. हालांकि सुबह के वक्त कुछ इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा नजर आ सकता है. दिन चढ़ने के साथ यहां सूर्य देव दर्शन दे सकते हैं. इसके बाद भी सुबह और रात में तापमान में गिरावट का एहसास रहेगा. आज अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 29 नवंबर तक हल्के कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है.

1000907253

हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है. बिहार में भी आज मौसम शुष्क रहेगा. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना भी नहीं जताई गई है. झारखंड में भी आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. यहां बारिश या घने कोहरे की कोई चेतावनी नहीं दी गई है.पश्चिम बंगाल में भी आज खास बारिश या तेज आंधी की चेतावनी नहीं है. ऐसे में यहां दिन में मौसम में अपेक्षाकृत गर्माहट और रात में हल्की ठंडक रह सकती है. राजस्थान में भी मौसम साफ रहेगा. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है. यहां के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चूरू में पारा 4.1 डिग्री तक पहुंच गया. मध्य प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में गिरावट हो रही है. सुबह और रात में ठिठुरन महसूस हो रही है.असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आज घना कोहरा छा सकता है. सके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सुबह के वक्त विजिबिलिटी कम हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 27 नवंबर के बीच बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी तेज हवाओं का असर दिख सकता है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है.उत्तराखंड में आज को मौसम साफ रहने वाला है. ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और रात के वक्त ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भीमौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है. हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा नजर आ सकता है. जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post