लालू यादव आज मना रहे है अपना 79वां जन्मदिन,तेजप्रताप और रोहिणी ने लिखी भावुक पोस्ट

 लालू यादव आज मना रहे है अपना 79वां जन्मदिन,तेजप्रताप और रोहिणी ने लिखी भावुक पोस्ट
Sharing Is Caring:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज 79वां जन्मदिन है. इस मौके पर रोहिणी और तेज प्रताप उन्हें भावनात्मक पोस्ट लिखकर जन्मदिन की बधाई दी है. रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी जिंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता. आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे. आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है. ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे.जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा .. हैप्पी बर्थडे”वहीं तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, पापा! आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला. आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया. आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया.

1000054176

आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है. मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं.तेज प्रताप ने मनोभाव को जहिर करते हुए कहा, ” पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं. आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले. आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हमें हर सुख-दुख में संभाला और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमारे लिए समर्पित कर दिया. सिर्फअपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों के लिए भी आपने अपना पूरा जीवन सेवा में लगा दिया. आपकी समाज सेवा, आपका त्याग और लोगों प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है.मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे आपका बेटा बनाया. मेरी यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें. भगवान आपको हर खुशी दें, उत्तम स्वास्थ्य दें और लंबी उम्र प्रदान करें. अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई नहीं होगी, क्योंकि आपका स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और खुशी है. आप पर हमें हमेशा गर्व रहेगा, पापा. जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post