कांग्रेस के आगे झुक गए हेमंत सोरेन,राज्यसभा की दो सीटों में से एक पर हीं JMM उतारेगी अपना उम्मीदवार

 कांग्रेस के आगे झुक गए हेमंत सोरेन,राज्यसभा की दो सीटों में से एक पर हीं JMM उतारेगी अपना उम्मीदवार
Sharing Is Caring:

झारखंड में राज्यसभा चुनाव की दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी अब खत्म हो गई है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़े JMM प्रमुख हेमंत सोरेन को मना लिया है. बताया जा रहा है कि पार्टी के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर सीएम सोरेन से लंबी चर्चा की जिसके बाद वो मान गए.सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच तनाव खत्म होने और सीएम हेमंत सोरेन के मानने के बाद अब दोनों पार्टियां झारखंड से एक-एक सीट पर लड़ेंगी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस और JMM के बीच सहमति के बाद सीएम सोरेन ने आज रात (रविवार, 7 जून) गठबंधन के सभी विधायकों को डिनर पर बुलाया है.दरअसल झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल JMM और कांग्रेस के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस ने झारखंड निवासी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मीडिया सलाहकार प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया गया था.कांग्रेस द्वारा दो में से एक सीट पर अपने उम्मीदवार प्रणव झा की घोषणा करने पर JMM ने नाराजगी जाहिर की थी. JMM ने आरोप लगाया कि उसके गठबंधन सहयोगी ने JMM की मंजूरी के बिना यह निर्णय लिया है.

1000053500

JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के अनुसार, कांग्रेस ने उन्हें विश्वास में लिए बिना अपने उम्मीदवार की घोषणा करके उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.इसके बाद JMM की ओर से दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया गया था. क्योंकि JMM -कांग्रेस गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए, पार्टी ने बीजेपी को जीत हासिल करने से रोकने के लिए दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था. बीते शुक्रवार को JMM नेतृत्व की बैठक के बाद पार्टी के कई नेताओं ने कहा कि पार्टी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है.हालांकि शनिवार (6 जून) को JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को एक सीट से अपना अधिकारिक उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की. JMM के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी घोषणा की थी. JMM विधायक और पूर्व मंत्री बैजनाथ राम ने कहा था कि कांग्रेस की ओर से प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित करने के पहले पार्टी को विश्वास में नहीं लिया गया. उन्होंने कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर JMM की दावेदारी बनती है, इसलिए बैठक में मौजूद पार्टी के सभी नेताओं ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की सलाह दी.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post