एकता कपूर ने किया ‘द डर्टी पिक्चर 2’ का ऐलान,विद्या बालन और इमरान हाशमी आएंगे नजर?
साल 2011 में आई विद्या बालन, इमरान हाशमी, तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ बॉक्स ऑफिस पर इट हिट रही थी. विद्या ने इसमें साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का लीड रोल किया था. अब प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जानकारी दी है कि वो इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रही हैं. उनके पास ‘द डर्टी पिक्चर 2’ के लिए एक नई कहानी भी है.एकता कपूर ने हाल ही में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में ‘द डर्टी पिक्चर 2’ की जानकारी दी है. एकता ने कहा, “मैं एक बहुत बड़ी फिल्म बना रही हूं, जिसका नाम है ‘द डर्टी पिक्चर 2’. मैं इसे पहले पार्ट के 15 साल के बाद बनाने का प्लान कर रही हूं. इस बार मुझे लगता है कि मेरे पास एक ऐसी कहानी है जिसे मैं बताना चाहती हूं.”‘द डर्टी पिक्चर’ के पहले पार्ट में सिल्क स्मिता की कहानी थी, लेकिन अब एकता कपूर एक नई कहानी के साथ सीक्वल फिल्म लेकर आ रही हैं. ऐसे में स्टारकास्ट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

पिछली बार तो विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया था. अब देखना होगा कि इस बार एकता की फिल्म में कौन-कौन से स्टार्स नजर आते हैं. एकता ने सिर्फ सीक्वल फिल्म की घोषणा की है.उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है.फिल्म ने बजट से तकरीबन 4 गुना ज्यादा कमाई की थी. सैकनिल्क की मानें तो इसे बनाने में मेकर्स ने 28 करोड़ रुपये खर्च किए थे. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 116.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।बहरहाल, विद्या बालन जल्द ही रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में नजर आने वाली हैं. वो इस फिल्म में मेन विलेन का किरदार प्ले कर रही हैं. मिथुन चक्रवर्ती, मोहन बाबू भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन वाली ये फिल्म 15 अक्टूबर को पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।वहीं दूसरी तरफ सुपरस्टार सलमान खान बड़े पर्दे पर एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. अगले साल ईद के मौके पर वो फैंस के लिए ‘मॉन्स्टर’ नाम की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं और सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आने वाली हैं. लंबे समय से इस पिक्चर की शूटिंग का काम जारी है और अब खबर है कि नवंबर में इस पिक्चर की शूटिंग पूरी हो जाएगी. उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होगा.ये भी बताया गया कि 50 दिनों का शेड्यूल तय किया गया है. सलमान ने पिछले शेड्यूल में एक्शन सीन की शूटिंग की, लेकिन अभी एक्शन खत्म नहीं हुआ है. अब सलमान 50 दिन की शेड्यूल की तैयारी में हैं. मुंबई में मीरा रोड में वो एक स्टूडियो में शूटिंग करेंगे, जहां हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीन यानी दुश्मनों से आमने-सामने की लड़ाई वाले सीन फिल्माए जाएंगे.‘मॉन्स्टर’ को लेकर ये जानकारी मिड-डे की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दी गई. ये भी कहा गया कि मेकर्स इस सीन को रॉ और देसी टच देना चाहते हैं. सलमान खान अभी ‘बिग बॉस 20’ और ‘मॉन्स्टर’ दोनों की शूटिंग एक साथ संभाल रहे हैं और ऐसी उम्मीद है कि नवंबर तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी. सलमान के रोल को लेकर कहा गया कि वो एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।इसी साल मिड अप्रैल में मुंबई में ही ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग शुरू हुई थी. पिछले महीने (सितंबर) ट्रेन में फाइट सीक्वेंस फिल्माए गए थे, जिसमें सलमान ट्रेन के अंदर दुश्मनों से भिड़ते नजर आएंगे. अब शूटिंग आखिरी स्टेज में है. एक बार शूटिंग पूरी हो जाए, फिर ये पिक्चर पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में जाएगी और ईद 2027 पर थिएटर्स में दस्तक देगी.सलमान खान और नयनतारा के अलावा जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. बहरहाल, दूसरी तरफ सलमान डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं. ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मामला अटक गया था. अब मेकर्स जल्द ही सेंसर सर्टिफिकेशन के लिए इसे सेंट्रोल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास भेजने की तैयारी में हैं. सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद ये फिल्म रिलीज होगी. माना जा रहा है कि इसी साल ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आएगी।
